bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अब कैटरीना बनीं गॉड!

कुछ ही दिन पहले सलमान खान को दस दिनों के लिए भगवान सरीखी शक्तियों से लैस दर्शाती फिल्म आई थी ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो।’ तो भला उनकी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ उनसे पीछे कैसे रहतीं। अब, दर्शक अब उन्हें भी अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ‘हैलो’ में ईश्वरीय शक्ति से लैस या यूं कहें कि भगवान के आधुनिक अवतार में देखेंगे।

खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान भी एक छोटी सी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

चेतन भगत के उपन्यास ‘वन नाइट एट द कॉल सेंटर’ पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना के बीच कोई रोमांटिक एंगल नहीं दिखाई जा रहा है, बल्कि दोनों ही अजनबी रहते हैं। बताते हैं कि ‘हैलो’ आज के संदर्भो की फिल्म है, जिसमें सलमान से मुलाकात में कैटरीना उन्हें कॉल सेंटर से जुड़ी एक घटना की याद दिलाती हैं।

उस घटना में गॉड की एक कॉल आती है और कॉल सेंटर में कार्यरत दोस्तों के एक समूह की जिंदगी बदल जाती है। घटना को हूबहू बयान करने पर सलमान कैटरीना से पूछते कि उन्हें यह सब कैसे मालूम? बाद में उन्हें पता चलता है कि कैटरीना ही गॉड होती हैं।

फिल्म में सोहेल खान, शरमन जोशी, इशा कोप्पिकर, गुल पनाग, अमृता अरोरा और अरबाज खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: