bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

रूबरू में एक-दो नहीं, बल्कि दस चुंबन दृश्य

रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘डी’ से कहीं ज्यादा सुष्मिता सेन के ब्वॉय फ्रेंड के तौर पर सुर्खियां बटोरने वाले रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना है परसेप्ट की फिल्म ‘रूबरू’ में उनके द्वारा दिया गया चुंबन दृश्य। वह भी एक-दो नहीं, बल्कि पूरे दस।

रणदीप को इंडस्ट्री में कम बोलने वाले धीर-गंभीर अभिनेता की छवि प्राप्त है। ऐसे में उनका यह बेबाकपन कुछ लोगों को सुष को जलाने के लिए उठाया गया कदम समझ आ रहा है। इस फिल्म में उनकी नायिका हैं ‘रॉक ऑन’ फिल्म से इंडस्ट्री में अपना कैरियर शुरू करने वाली शहाना गोस्वामी।

सबसे अचरज की बात तो यह है कि शहाना को भी इन चुंबन दृश्यों से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि वह तो इसे कहानी की डिमांड बता रही हैं। बताते चलें कि फिल्म आज के समाज में सामने आए नए चलन लिव इन संबंधों पर आधारित है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: