bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

गणेश चतुर्थी और बुधवार का शुभ संयोग

भोपाल.gan तीन सितंबर को गणेश चतुर्थी और बुधवार का संयोग शुभ बताया जा रहा है। यह रिद्धी सिद्धी और क्षेम लाभ बढ़ाने वाला संयोग है, इसलिए बाजार में हलचल शुरू हो गई है। खरीदारी के लिहाज से शुभ दिन के लिए व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षक योजनाएं पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

उधर, सोने की कीमतें 12,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर जाने के बाद भी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण सोने में अच्छी खरीदी निकली। बुधवार को गणोशजी की आकृति वाले सोने के सिक्कों में मांग निकलने की संभावना है।

ज्योतिषियों की मानें तो गणेश चतुर्थी और बुधवार का एकसाथ आना खरीदारी के लिहाज से शुभ दिन है। इस दिन की गई खरीदारी और शुभ कार्य चिरस्थायी और शुभ फलदायी माने गए हैं।इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ज्वैलरी, कंप्यूटर, वाहन, मोबाइल, जमीन-जायदाद खरीदने को प्राथमिकता दी जाती है। कई लोग इस दिन अपने कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

ज्योतिषियों की राय: राजस्थान ज्योतिष परिषद के महासचिव डॉ. विनोद शास्त्री का कहना है कि गणोशजी का जन्म दिन चतुर्थी और वार बुधवार को हमेशा से ही खरीदारी के लिए अच्छा माना गया है। यह संयोग सुख-समृद्धि और वैभव बढ़ाने वाला है। व्यापार प्रारंभ करना या नवीन चीज खरीदना शुभ माना गया है।

भोपाल के ज्योतिषी पं. विष्णु राजोरिया का कहना है कि भाद्रपद शुक्लपक्ष की चतुर्थी पर गणोशजी की आराधना करने से गणोशजी सभी कार्य सिद्ध करते हैं। खरीदारी के लिहाज से यह दिन उत्तम है।

पं. बंशीधर जयपुर पंचांग के निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा का कहना है कि इस दिन कन्या राशि है और इसका स्वामी बुध है। राशि, तिथि और वार का संयोग खरीदारी या निवेश में कई गुना फल देगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: