bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

दस नए प्रस्ताव पारित

जयपुर. जयपुर नगर निगम ने जवाहर लाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूअल मिशन (जेएलएनएनयूआरएम) के तहत दस नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव पारित किए हैं, लेकिन पहले से चल रहे विकास कार्य अभी तक अधूरे हैं।

कार्यो की गुणवत्ता को लेकर भी शनिवार को निगम की बैठक में काफी हो-हल्ला हुआ था। पिछले चार साल के दौैरान केंद्र सरकार के इस मिशन के तहत 3 अरब 40 करोड़ रुपए की राशि मिली, लेकिन निगम मुश्किल से 31 करोड़ रुपए के ही कार्य करा पाया है। इसके अलावा कुछ प्रोजेक्टों का अभी तक खाका ही बन रहा है, जबकि काम समाप्ति की समय-सीमा नजदीक आ चुकी है। पन्ना-मीणा बावड़ी का केवल दस प्रतिशत ही काम हो पाया है, जबकि परकोटे में विभिन्न विकास कार्यो के लिए टेंडर अब जारी किए गए हैं, जिनको मार्च 2009 तक पूरा करना है।

रुक-रुककर चल रही योजनाएं
>> वार्ड 58 के लिए 11 करोड़ 59 की राशि निर्धारित की गई, लेकिन अभी 6 करोड़ 40 लाख रुपए के ही विकास कार्य हो पाए हैं।
>> संजय नगर (भट्टा बस्ती) में आवास योजना के लिए निर्धारित एक अरब दस करोड़ रु. में से सिर्फ दो करोड़ रुपए के ही काम हो पाए हैं।
>> सीवरेज सिस्टम पर भी निर्धारित से काफी कम काम हो पाया है।
>> ठोस कचरा प्रबंधन के लिए निर्धारित 13 करोड़ रुपए में से अभी तक केवल तीन करोड़ रु. खर्च हुए हैं।

नए प्रस्ताव
जेएलएनएनयूआरएम के तहत होने वाले निर्माण कार्यो में वार्ड 58 में सड़क निर्माण, परकोटे में हेरिटेज वाक वे बनाने, बास बदनपुरा में सीवरलाइन डालने तथा रामलीला मैदान में पार्किग स्थल विकसित करना आदि मुख्य है।

जवाहर लाल नेहरू नेशनल अरबन रिन्यूअल मिशन के तहत जितने प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की कोशिश की जा रही है। जो काम शुरू नहीं हुए हैं, उनके टेंडर जारी कर दिए गए हैं और काम भी जल्द शुरू हो जाएंगे।
-अशोक परनामी, महापौर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: