bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

प्रदेश में 72 घंटे का जनता कर्फ्यू 12 से

जयपुर. राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की दरों में कमी नहीं करने के विरोध में जन संगठनों ने 12 सितंबर से प्रदेशभर में 72 घंटे का जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

इन संगठनों की रविवार को जयपुर में हुई बैठक में तय किया गया कि कर्फ्यू के दौरान स्कूल-कॉलेज और यातायात के साधन बंद रखे जाएंगे।

नागरिक मोर्चा की अगुवाई में हुई मीटिंग के बाद इन जन संगठनों के पदाधिकारियों ने राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क किया और जनहित में कफ्यरू पर समर्थन मांगा। पेट्रोलियम डीलर्स ने इन संगठनों को समर्थन का भरोसा दिलाया है।

कर्फ्यू का आह्वान करने वाले संगठनों में नागरिक मोर्चा के साथ सामाजिक न्याय मंच, जनहित मंच, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान विकास परिषद, हिमी, जयपुर ग्रामीण मंच, सर्व ब्राrाण महासभा, नाथ महासभा, राजपूत आरक्षण मंच और राष्ट्रीय युवा चेतना परिषद शामिल हैं।

नागरिक मोर्चा के प्रदेश संयोजक पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई भारी वृद्धि ने जनता की कमर तोड़ दी है।

महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम गृहिणी के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। केन्द्र सरकार के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस शासित अनेक राज्यों में अपने यहां पेट्रोल-डीजल, रसोईगैस की कीमतों में कमी करके अपने उपभोक्ताओं को राहत दी है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने भी भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल और रसोईगैस की दरों में कमी करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद राजस्थान सरकार इस मामले में हठधर्मिता अपनाए हुए है। जनता कफ्यरू को सफल बनाने के लिए राज्यभर के व्यापारिक संगठनों से संपर्क करके उनका सहयोग मांगा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: