bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

चतुर्थी पर चतुराई के साथ ऐश्वर्य भी

जयपुर. ganesh इस बार 3 सितंबर को गणोश चतुर्थी और बुधवार एक साथ आने का शुभ संयोग बनेगा। इस दिन खरीदारी को लेकर व्यापारियों के साथ अब ग्राहकों में भी हलचल शुरू हो गई है।

वे भी इस शुभ योग पर सुख-शांति और वैभव प्राप्ति के लिए कुछ ना कुछ आइटम खरीदकर इस दिन खरीदारी का शगुन पूरा करना चाहते हैं। फिर ऐसे शुभ अवसर के लिए लोगों को चार साल इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद गणोश चतुर्थी और बुधवार एक ही दिन 2012 में आएंगे। गणोश चतुर्थी पर जहां ग्राहक नई खरीद की सोच रहा है, वहीं व्यापारी इस दिन ग्राहकों को लुभाने में कोई कसर नहीं रखना चाहता।

चारदीवारी के प्रमुख बाजारों सहित शहर के अन्य बाजारों में भी व्यापारी इस दिन अच्छी ग्राहकी को लेकर उत्साहित हैं। उधर घरों में भी इस दिन की खरीद के लिए योजनाएं बन रही है। लोग नए आइटम घर में लाने के लिए उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

ज्योतिषियों ने गणोश चतुर्थी और बुधवार के एक साथ आने को खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त बताया है। इस बेहतरीन अवसर पर बाजारों में ज्वैलरी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मोबाइल और अन्य जरूरी सामान की बिक्री परवान पर रहेगी।

क्यों महत्व है गणोश चतुर्थी और बुधवार का
राजस्थान ज्योतिष परिषद के महासचिव डॉ. विनोद शास्त्री का कहना है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणोशजी का जन्म हुआ था। इस दिन बुधवार था। इसलिए हमेशा से ही इन दोनों दिनों को शुभ कार्यो और व्यापार के लिए अबुझ मुहूर्त माना जाता रहा है।

ज्योतिषाचार्य पं.चंद्रमोहन दाधीच का कहना है कि गणोशजी इस दिन बुद्धि और ऐश्वर्य दोनों देते हैं। पं. दीपक शर्मा का कहना है कि 3 सितंबर को कन्या राशि है। जिसका स्वामी बुध ही है। इसलिए इस दिन राशि, तिथि और वार का जबर्दस्त योग बना है। उज्जैन के पंडित आनंद शंकर व्यास ने कहा कि बुधवार गणोशजी का दिन है और इस बार चतुर्थी का मंगल सूचक भी है।

ऐसा उत्साह पहले नहीं देखा
गणोश चतुर्थी व बुधवार को लेकर लोगों में उत्साह है। आजकल बहुत से ग्राहक ज्वैलरी आइटम बुक कराते समय गणोश चतुर्थी को ले जाने की बात कहते हैं। इस दिन को लेकर ऐसा उत्साह पहले नहीं देखा।
- संत कुमार खंडाका, ज्वैलरी विक्रेता

बड़ी संख्या में लोगों ने कॉप्लेक्स व फ्लैट्स में अपनी यूनिट पसंद कर ली है, लेकिन वे गणोश चतुर्थी को ही इसके लिए अग्रिम भुगतान कर खरीदने की औपचारिकता पूरी करेंगे। लोगों में गणोश चतुर्थी और बुधवार साथ आने से विशेष उत्साह है।
- राजेंद्र केडिया, डायरेक्टर, श्री सालासर बालाजी बिल्डर्स

यह अवसर रत्न धारण करने के लिए भी शुभ मुहूर्त माना गया है। इन दिनों रत्नों की डिमांड भी बढ़ी है।
- अरुण जैन, रत्न विक्रेता

गोपालजी का रास्ता
इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों ने गणोश चतुर्थी और बुधवार साथ-साथ आने को लेकर विशेष उत्साह है। उन्हें इस दिन च्च्छी बिक्री की उम्मीद है। लोगों ने उस दिन खरीद के लिए इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की पसंद कर ली है। उस दिन एलसीडी टीवी और मोबाइल की बिक्री परवान पर रहने की आशा है।
- किरण गुप्ता अध्यक्ष जयंती बाजार व्यापार मंडल

इस दिन शहर में बड़ी संख्या में चारपहिया और दुपहिया वाहन खरीदे जाएंगे। इनमें से लगभग 80 फीसदी की बुकिंग तो पहले ही हो चुकी है।
- एन.एल. बड़ाया, जनरल मैनेजर, के.एस.मोटर्स

ऐसे मिलेगा खरीदारी का फल : गणोश चतुर्थी और बुधवार एक साथ आने का दिन खरीदारी के लिहाज से तो उत्तम है ही साथ ही इस दिन की खरीद का भी विशेष फल मिलेगा।

पं. बंधीधर जयपुर पंचांग के निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा का कहना है कि इस दिन स्वर्ण की खरीद समृद्धि दायक होगी। इसके साथ वाहन खरीद आरोग्यदायक, कंप्यूटर खरीद मान सम्मान में वृद्धिदायक, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीद सुख-समृद्धि दायक, जमीन-जायदाद ऐश्वर्य दायक, ज्वैलरी आइटमों की खरीद सौभाग्यकारक व मोबाइल की खरीद प्रगतिकारक रहेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: