bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

अगले छह महीने तक दूध के चार भाव

इंदौर. अगले छह महीने तक जनता को दूध चार अलग-अलग भावों में मिलेगा। विभिन्न दुग्ध विक्रेता संघ ने अपने-अपने भाव जारी कर दिए हैं। सबसे सस्ता दूध मध्यप्रदेश दुग्ध व्यवसायी संघ 19 रुपए लीटर में बेचेगा। इधर, भारतीय किसान संघ ने भाव 23 रुपए लीटर किए जाने की मांग की है।

दूध के भाव वर्ष में दो बार घट-बढ़ की जाती है। अभी बारिश के बाद दूध के नए भाव तय किए गए हैं। इंदौर में मुख्य रूप से चार संगठन भाव तय करते हैं। इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ ने 20 रुपए प्रति लीटर भाव तय किया है। संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला ने बताया उत्पादकों से 18 रुपए लीटर में खरीदी की जाएगी।

इस बार बारिश कम हुई इसलिए भाव ऊंचा खोला गया है। मध्यप्रदेश दुग्ध व्यवसायी संघ के ईश्वर जोशी ने कहा इस बार भाव में बढ़ोतरी नहीं की है। 19 रुपए प्रति लीटर ही बेचा जाएगा। इंदौर दूध उत्पादक संघ ने 22 रु. ली. भाव तय किया है।

भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता जगदीश रावलिया ने बताया 250 से ज्यादा ग्राम समितियों के माध्यम से दूध की खरीदी की जाती है। इस बार बारिश कम होने से उत्पादन में फर्क आ रहा है। पशु मालिकों को नुकसान से बचाने के लिए 23 रुपए लीटर भाव तय किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: