News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वनरक्षक बनाए जाने के लिए ली जा रही परीक्षा में रविवार की सुबह हंगामा हो गया। हंगामा एक युवक के आत्मदाह प्रयास पर हुआ।
इस युवक का आरोप था कि परीक्षा देने की पात्रता होने के बावजूद उसका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है। यह युवक अपने प्रयास में सफल होता, उससे पहले ही ड्यूटी पर तैनात वनकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विश्वविद्यालय थाने के टीआई मुनीष राजौरिया के मुताबिक, रविवार की सुबह थाटीपुर स्थित रामकृष्ण विद्यामंदिर में वन रक्षक पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा होना थी। इस परीक्षा में विभाग के ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शामिल किया गया था।
परीक्षा प्रारंभ होने से पांच मिनट पहले 9.55 बजे विद्यालय के परिसर में एक युवक संजय त्रिपाठी ने अचानक अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और जेब से माचिस निकालकर आग लगाने का प्रयास करने लगा।
यह युवक आग लगा पाता, उससे पहले ही वन रक्षक परीक्षा में शामिल होने आए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस युवक के खिलाफ भादंवि की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वन विभाग के अधिकारियों पर आरोप : आत्मदाह का प्रयास करने वाले संजय त्रिपाठी का आरोप है कि वह वन विभाग का दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। उसने वन रक्षक की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र दिया था। उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है, यह बात रविवार की सुबह उस समय मालूम पड़ी जब वह परीक्षा केन्द्र पर पहुंचा। इसके बाद उसने आत्मदाह का प्रयास किया।
आत्महत्या का प्रयास करने वाले संजय त्रिपाठी का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों ने नियम के विरुद्ध उसे परीक्षा में बैठने से वंचित किया था, इस वजह से ही उसने आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
- मुनीष राजौरिया, टीआई, विश्वविद्यालय थाना
- अनुसंधान एवं विस्तार केन्द्र में आत्मदाह का प्रयास करने वाले संजय दैनिक वेतन भोगी था। कुछ सालों पहले उसका तबादला गुना हो गया था। वहां उसने काम नहीं किया। इसलिए युवक परीक्षा के लिए पात्र नहीं था।
- पुरुषोत्तम धीमान, डीएफओ
टाइम लाइन
- सुबह नौ बजे से परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने लगे।
- लगभग साढ़े नौ बजे प्रवेश पत्र की मांग को लेकर संजय त्रिपाठी की परीक्षा केन्द्र पर तैनात कर्मचारियों ने गरमागरमी हुई।
- 9.55 बजे संजय त्रिपाठी विद्यालय के परिसर में तेल की कट्टी लेकर पहुंचा और अपने ऊ पर उड़ेल लिया। यहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा।
- 10.10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और परीक्षार्थी को लेकर थाने आ गई।