नई दिल्ली.
अब मोबाइल उपभोक्ता रीचार्ज करने पर फुल टॉक टाइम का लाभ उठा सकते है। ट्राई ने आज अपने नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जब भी कोई उपभोक्ता नया रीचार्ज करे तो कंपनिया उसे फुल टॉक टाइम बातचीत की सुविधा प्रदान करें। ट्राई का यह नया निर्देश 15 सितंबर से प्रभावी माना जाएगा।
अब क्या होगा1 मोबाइल उपभोक्ता 15 सितंबर 2008 से मोबाइल रिचार्ज कराने पर जहां फुल टॉक टाइम का लाभ पा सकेंगे ।
2 एडमिनिस्ट्रेटिव शुल्क मात्र दो रुपये तक लिया जा सकेगा ।
3 प्लान बदलने पर मोबाइल नंबर अब नहीं बदलेगा
4 लाइफ टाइम रीचार्ज 6 माह में
5 लाइफ टाइम बदलने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा
अब जीभर कर लो बातेंदूरसंचार नियामक ट्राई ने टेलीफोन कंपनियों से कहा है कि वे टॉप अप कार्ड पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क वसूल नहीं करें। इससे ग्राहकों को फुल टाकटाइम मिलेगा। ट्राई का कहना है कि ग्राहकों को प्रशासनिक शुल्क हर रीचार्ज पर दो रुपए से ज्यादा नहीं चुकाना चाहिए। फोन कंपनियां ऐसे ग्राहकों के रीचार्ज पर भी एक निश्चित राशि काट लेती थीं, जिनके पास वैलिडिटी अवधि होती थी। निश्चित राशि चुकाकर यह वैलिडिटी अवधि ली जाती थी।
ट्राई ने सभी फोन कंपनियों से कहा है कि वे अपनी दरों का ब्योरा क्षेत्रीय भाषा में भी उपलब्ध कराएं। कई अर्धशहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों को अंग्रेजी समझ नहीं आने के कारण ये निर्देश जारी किए गए हैं।
दर कटौती का लाभ सबको:
फोन दरों में सीधे कटौती का लाभ सभी ग्राहकों को देने के लिए ट्राई ने कहा है। अभी कंपनियां ग्राहकों को एसएमएस या रजिस्ट्रेशन के बाद ही कटौती का लाभ मुहैया कराती हैं। ट्राई का कहना है कि दरों में ऐसी कटौती की कोई पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए।
ब्लैकआउट डे:
ट्राई ने फोन कंपनियों से कहा है कि ब्लैकआउट डे यानी जब फोन पूरी तरह ठप हो जाते हैं, साल में पांच से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
लाइफटाइम प्लान बदलें
लाइफटाइम प्लान के मौजूदा ग्राहकों को दूसरे किसी भी लाइफटाइम प्लान पर जाने के लिए ज्यादा शुल्क नहीं चुकाना होगा। वे मामूली रकम चुकाकर लाइफ टाइम प्लान बदल सकेंगे।
पोस्टपैड से प्रीपैड ट्राई ने कहा है कि ग्राहक अगर पोस्टपैड से प्रीपैड प्लान लेता है या प्रीपैड से पोस्टपैड लेता है या नया नंबर लेता है या सिम कार्ड बदलता है तो उस पर कोई अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं होना चाहिए।