नई दिल्ली. सरकार ने वित्त सचिव डी सुब्बाराव को रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त कर दिया है। वाईवी रेड्डी 5 सितंबर को कार्यमुक्त हो रहे हैं। डी सुब्बाराव ने इस लिहाज से रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन को पीछे छोड़ दिया है। राकेश मोहन के रिजर्व बैंक में दूसरे कार्यकाल को देखते हुए स्वाभाविक पसंद माना जा रहा था।
खबर थी कि सरकार रेड्डी के कार्यकाल को विस्तार देना चाहती थी, लेकिन खुद रेड्डी अनिच्छुक थे। एक वर्ग योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया का नाम भी ले रहा था, लेकिन उन्हें गवर्नर बनाए जाने की संभावना कम थी।