Sports
Other Sports Other Sports नईदिल्ली.
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यहां आयोजित एक सम्मान समारोह में बीजिंग ओलिंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का सम्मान किया। सुशील को सम्मान के बतौर 50 लाख रु. का चेक व गदा भेंट किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडलीय खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के तहत एथलीटों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने तथा जरुरत पड़ने पर विदेशी प्रशिक्षक बुलाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा ‘दिल्ली सरकार कुश्ती के अलावा टेबल टेनिस,बैड¨मटन और टेनिस सरीखे अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है और हमारा लक्ष्य मूलभूत ढांचे के विकास के साथ बेहतर एथलीट पैदा करना है।’मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी के बच्चों ने पिछले तीन वर्षो में राष्ट्रीय स्कूल खेलों में ४क्१ स्वर्ण समेत ८७८ पदक जीते हैं जिसमें 275 रजत एवं 202 कांस्य पदक शामिल हैं। ओलिंपिक खेलों में सुशील का पदक जीतना राजधानी के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्नी ने इस मौके पर सुशील कुमार के गुरु एवं दिल्ली कुश्ती टीम के प्रबंधक महाबली सतपाल को प्रोन्नति देकर दिल्ली सरकार के खेल विभाग में अतिरिक्त निदेशक(खेल) बनाए जाने की भी घोषणा की।उन्होने सतपाल एवं सुशील के अलावा ओलंपिक में पदक पाने से चूक गए दिल्ली के पहलवान योगेश्वर दत्त एवं प्रशिक्षकों यशवीर और रामफल तथा सुशील के पिता दीवान ¨सह को भी सम्मानित किया।