bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

श्रीदेवी के प्रशंसक अक्षय

अक्षय की फिल्में आज करोड़ों का व्यवसाय कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके पैर जमीन पर ही हैं। अपने शुरुआती दिनों के बारे में उन्होंने बताया कि सपना हर किसी को देखना चाहिए, लेकिन इसके साथ उसे पूरा करनेकी कोशिश भी दिल लगाकर करनी चाहिए।

मैं युवावस्था में श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन था और उनका हीरो बनने का सपना देखा करता था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं उनका नायक बन पाऊंगा। जब मैं उनका नायक बना तो मुझे खुद पर यकीन नहीं हो रहा था।

ढ़ाई-तीन महीने के लिए विदेश में शूटिंग के लिए जाने से पहले अक्षय इस समय मुंबई में अपनी जीवनी पर बने कार्यक्रम की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अक्षय ने बताया, जब मैं बैंकॉक में वेटर का काम करता था, उस वक्त कभी सोचा नहीं था कि बॉलीवुड का सफल नायक बन जाऊंगा। मैं कराटे सीख और सिखा रहा था। मैंने सोचा था कि इसमें ही मेरा करियर होगा। अन्य युवाओं की तरह मैं भी फिल्मों का दीवाना था और मेरे रूम में बॉलीवुड की चोटी की नायिका श्रीदेवी का पोस्टर हुआ करता था।

श्रीदेवी के साथ ही रूम में हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन का भी पोस्टर था क्योंकि मैं उनके जैसा शरीर बनाना चाहता था। ऊपरवाला मुझे बॉलीवुड ले आया और मुझे वे मौके दिए जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। जब मैं श्रीदेवी का फैन था तब सोचा था कि कभी न कभी उनसे मिलूंगा या उन्हें देखूंगा जरूर, लेकिन सिल्वेस्टर के बारे में तो यह सोचना भी कल्पना से परे था क्योंकि उनसे मिलना आसान नहीं था।

आज मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपने आदर्श सिल्वेस्टर के साथ भी काम करने का मौका बॉलीवुड ने दिया है। जब मैं उनसे मिला तो मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा था कि मैं सिल्वेस्टर के साथ खड़ा हूं। बॉलीवुड ने आज मुझे सब कुछ दिया है। निर्माता-निर्देशकों के साथ ही मैं अपने प्रशंसकों का भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक लाकर खड़़ा किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: