bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

गणपति भक्त सलमान

भगवान गणोश के दर्शन के लिए सलमान कब जाएंगे, इसकी तारीख अभी तय नहीं है। सूत्रों के अनुसार सप्ताह के अंत में वे इस ‘यात्रा’ पर जा सकते हैं। सलमान पिछले वर्ष ‘लालबाग का राजा’ के दर्शन को पहुंचे थे।

दूसरे दिन अखबारों में उनकी फोटो भी प्रकाशित हुई थी। सलमान के इस रवैये से नाराज कुछ मौलवियों ने उन्हें मुस्लिम धर्म से निकालने का फतवा जारी कर डाला था। इसके जवाब में ‘सल्लू’ के पिता सलीम खान ने कहा था कि इस देश में हर एक को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में कई कलाकार अपने घर में भी गणपति की स्थापना करते हैं। कई मुस्लिम कलाकार भी अपने घर में गणपति लाते हैं या अपने दोस्तों के घर गणोशजी के दर्शन करने जाते हैं। वैसे भी गणोशोत्सव पर मायानगरी मुंबई पूरी तरह गणेशजी के रंग में रंग जाती है और बॉलीवुड की इसका अपवाद नहीं है।

‘लालबाग का राजा’ मन्नतें पूरी करने वाले गणपति माने जाते हैं, इसलिए यहां भी कई कलाकार पहुंचते हैं। यहां के गणोश मंडल के एक सदस्य ने बताया कि लता मंगेशकर, शान आदि कई कलाकार ऐसे हैं जो वष्रो से यहां आ रहे हैं। क्या सलमान भी आने वाले हैं, यह पूछने पर इस सदस्य ने कहा, हां, सलमान इस वर्ष भी आने वाले हैं लेकिन वे किस दिन आएंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: