bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

महेश भट्ट की फिल्म में प्राची

प्राची ने फिल्म ‘रॉक ऑन’ से रुपहले परदे पर एंट्री की है। इस फिल्म में उनके हीरो जावेद अख्तर के पुत्र फरहान हैं। महेश भट्ट ने भी अपनी नई फिल्म के लिए उन्हें साइन किया है।

शेखर सुमन के बेटे अध्ययन को लेकर बनाई जा रही फिल्म ‘जश्न’ में उन्हें नायिका बनाया गया है। मुकेश भट्ट ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘रॉक ऑन’ देखने के बाद हमने प्राची को साइन किया क्योंकि वे बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं।

प्राची ने जब टीवी सीरियल ‘कसम से’ छोड़कर फरहान की नायिका बनना तय किया था, उस वक्त एकता ने उनकी काफी मदद की थी। प्राची के खाते में अब कई फिल्में आ चुकी हैं। ‘रॉक ऑन’ के बाद अब्बास-मस्तान द्वारा निर्मित ‘लाइफ पार्टनर’ के लिए भी उन्हें साइन किया गया है।

सुनील शेट्टी ने भी प्राची से अपनी दो नई फिल्मों के लिए करार किया है और अब महेश और मुकेश भट्ट ने ‘जश्न’ के लिए उन्हें साइन कर लिया है। मुकेश ने बताया कि पिछले दिनों ही हमने अध्ययन को लेकर ‘जश्न’ की शुरुआत की थी और हम फिल्म के लिए नायिका की तलाश कर रहे थे। ‘रॉक ऑन’ देखने के बाद हमें लगा कि जिस नायिका की तलाश थी, वह प्राची ही हैं।

‘जश्न’ एक ऐसे युवा की कहानी है जो अपने वजूद को तलाश रहा है। सूरत से आई प्राची ने कम समय में ही दर्शकों के दिलों पर खास जगह बनाई है। इस तरह के लोग हमें भी बहुत पसंद हैं। जब हमने फिल्म के निर्देशक हसनन और रक्षा को प्राची को लेने के बारे में बताया तो वे भी खुश हो गए। मुकेश ने बताया कि हीरो के रूप में अध्ययन हमारी फिल्म में हैं। अध्ययन भी बहुत अच्छे अभिनेता हैं, इसीलिए हम उन्हें रिपीट कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: