bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

मां ने नहर में फेंका, सांप ने बचाया

पानीपत.जन्म देने वाली जननी ने जिगर के टुकड़े की जान लेने के लिए उसे नहर में बहा दिया था, लेकिन शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। इसीलिए उस नवजात को सांप ने बचा लिया।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि नहर में एक सांप ने उसे अपने शरीर में लपेट कर डूबने से तब तक बचाए रखा जब तक लोगों की निगाह उस पर नहीं पड़ गई। और फिर एक जांबांज ने नहर में छलांग लगा कर बच्ची को बचा लिया तथा खुद उसकी परवरिश करने की पेशकश भी पुलिस से कर दी है।

घटना रविवार दोपहर की है। पैरलल बड़ी नहर में पॉलीथिन के थैले में बंद एक नवजात बच्ची बही जा रही थी। उसके रोने की एक महिला ने सुनी।

महिला के मुताबिक उसने देखा की थैली को एक सांप लपेटे हुए था। वहां से गुजर रहे कालोनी के प्रॉपर्टी डीलर सुरेश नहर में कूद गए। ऐसा देख सांप ने थैली को फन से हौले से छुआ, मानो बच्ची का माथा चूम रहा हो और पानी में गायब हो गया।

सुरेश पॉलीथिन बाहर निकाल लाए। इसे खोल कपड़ों में लिपटी नवजात को निकाला और घर पहुंचे। दाई को बुलाकर उसकी गर्भनाल कटवाकर गुनगुने पानी से नहलाया। पुलिस को सूचना दी। फिर अस्पताल ले जाकर उसे जन्म के समय लगने वाले टीके लगवाए। सुरेश व उसकी पत्नी दीपू बच्ची को पाकर काफी खुश हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
THAKUR PRASAD
Tuesday, 2nd Sep 2008, 9:05
he ishwar aapki jai ho . dushto ka nash ho . dharm ki sthapna ho .
george
Tuesday, 2nd Sep 2008, 16:43
God Loves and protect everybody but humenbeing couldnot understant the miracle....