जयपुर. राज्य सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर आबकारी और पर्यटन विभाग में 10 सितंबर तक तबादले करने की छूट दी है।
इसके बाद 11 सितंबर से विभाग में तबादलों पर स्वत: रोक लग जाएगी। सरकार ने सभी विभागों में 29 जून 2008 से तबादलों पर रोक लगा दी थी।
सरकार ने 17 अक्टूबर 08 को करवा चौथ पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। वर्ष 2008 के घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में बदलाव किया गया है।