जयपुर. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 155 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मौजूदा मीणा विधायक मुरारी मीणा और सुरेश मीणा को पहली सूची में शामिल नहीं किया है। लोकसभा के लिए भी 13 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
कुंवर जगत सिंह को जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सीट का प्रत्याशी चुना गया है। बसपा के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने सोमवार को प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की। अशोक ने बताया कि विधानसभा की शेष सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
गुर्जर नेता मुखिया गुर्जर को बानसूर से टिकट दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डूंगर राम गैदर ने बताया कि घोषित प्रत्याशियों में 15 महिला उम्मीदवार हैं। नटवर सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। वे स्वेच्छा से चुनाव नहीं लड़ना चाहते।