bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अपने वोट न बेचें: बसपा

रायपुर. बसपा ने जनता से आव्हान किया है कि तीन रुपए किलो चावल और 25 पैसे किलो नमक की लालच में अपने वोट भाजपा को न बेचें। सम्मेलन में बसपा को नंबर वन पार्टी बनाने और मायावती को प्रधानमंत्री के पद पर बिठाने का संकल्प लिया गया है।

पार्टी ने आज से देशव्यापी जनहित चेतना आंदोलन की शुरुआत की। पहले चरण में सभी जिला मुख्यालयों में 1 से 30 सितंबर तक आंदोलन होगा। दूसरे चरण में हर विधानसभा मुख्यालयों में 1 से 31 अक्टूबर तक और फिर 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक राजधानी में प्रदर्शन होंगे। यहां सप्रे मैदान में आंदोलन की शुरुआत के मौके पर मायावती सरकार के मंत्री लालजी वर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी एड्वोकेट सेवाराम, प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर खासतौर पर मौजूद थे।

भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। महंगाई, भ्रष्टाचार, परमाणु करार, बेरोजगारी और गरीबी पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि आजादी के 61 साल बाद भी छत्तीसगढ़ में 34 लाख गरीब परिवार हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस ने ही राज किया इसीलिए दोनों ही दल दोषी हैं।

श्री वर्मा ने मायावती सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। प्रदेश प्रभारी सेवाराम ने कहा कि बहुसंख्यकों के हाथों में राजपाठ होना जरुरी है। बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर ने कहा कि आगामी चुनाव में सत्ता की चाबी बसपा के पास ही होगी। कार्यकर्ता मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं।

मुलायम के नक्शे कदम पर रमन
श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह को मुलायम सिंह जैसा ही बताया और कहा कि मुलायम सिंह ने भी यूपी में चुनाव करीब आते ही शिलान्यास व लोकार्पण की बाढ़ ला दी थी। रमन सिंह भी मुलायम सिंह के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। रमन सरकार को चार साल बाद सस्ता चावल देने की याद आई। लालच में आकर लोग अपने वोट न बेचें। अपनी सरकार बनाएं। बेहतर मौका है, भाजपा और कांग्रेस को मिटा दें।

वादा नहीं, काम करेंगे
बसपा नेताओं ने चुनाव में किसी तरह का वादा करने से इंकार किया और कहा कि पार्टी काम पर भरोसा करती है। पलायन रोकने के साथ गैर बराबरी की व्यवस्था खत्म करना जरुरी है। कुछ उद्योग लग जाने से ही राज्य का विकास नहीं होता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: