bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

..जब खड़ी हो गई लाश!

बिलासपुर. train रविवार की रात कोटमीसोनार के पास अनमेन लेवल क्रासिंग में पटरी पर लाश पड़ी होने की सूचना पर जब मालगाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और ट्रेन से उतरकर उस स्थान पर पहुंचा तो कथित लाश खड़ी हो गई, जिसे देखकर ड्राइवर के होश उड़ गए।

दरअसल वह लाश नहीं, बल्कि एक जिंदा आदमी था जो शराब के नशे में खुदकुशी करने के लिए पटरी पर लेट गया था। इस शराबी ने कल रात इसी तरह कई ट्रेनों को प्रभावित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे डाउन लाइन पर मालगाड़ी लेकर जा रहे ड्राइवर को कोटमीसोनार के पास पटरी पर लाश पड़ी होने की सूचना अप लाइन वाले मालगाड़ी के चालक ने वाकी-टाकी पर दी। इससे डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी का ड्राइवर सतर्क हो गया और वहां पहुंचते ही उसने ट्रेन रोक दी।

रेलवे के नियमानुसार ऐसी घटना की खबर करीब के स्टेशन में देनी होती है। इसी गरज से लाश को देखने के लिए ड्राइवर ट्रेन से नीचे उतरा। पास पहुंचने पर वह दंग रह गया। जिसे लाश बताया जा रहा था, वह टार्च की रोशनी मारते ही उठकर खड़ा हो गया।

इससे एकाएक तो ड्राइवर के होश ही उड़ गए, लेकिन अगले ही पल उसने अपने आप को संभाला। इसी बीच कथित लाश भी बोल उठी। दरअसल जिसे मृत समझा जा रहा था वह जीवित व्यक्ति था जो शराब के नशे में धुत था और खुदकुशी करने के लिए पटरी पर लेटा हुआ था।

बहरहाल ड्राइवर ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसे वहां से हटाया और अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई, मगर वह शराबी सारी रात इसी तरह की हरकतें करता रहा। इससे कई ट्रेनों को रोकना पड़ा और ड्राइवर परेशान होते रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: