bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

डेंगू का डंक तेज

अमृतसर. सेहत विभाग की ओर से डेंगू को रोकने को किए जा रहेप्रयास सिरे चढ़ते नजर नहीं आ रहे। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इनकी संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई, लेकिन छठे मरीज के बारे में सिविल सर्जन कार्यालय को कोई जानकारी नहीं।

फोर्टिस-एस्कार्ट अस्पताल के डिप्टी मैडिकल सुपरिंटैंडेंट डा. गौरव ठुकराल ने डेंगू के छठे मरीज की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरीज का नाम हरप्रीत सिंह निवासी चुंगी वाला बाजार, सुल्तानविंड रोड है। उन्होंने बताया कि हरप्रीत को सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

वह चार दिनों से अस्पताल में दाखिल था। गौरतलब है कि सेहत विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए विभिन्न टीमें बनाई हुई हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। और तो और विभाग ने इसके लिए 24 घंटे इमरजैंसी सेवा भी चला रखी है। इसके बावजूद डेंगू का डंक थम नहीं रहा। इससे पहले डेंगू के पांच मरीजों की सरकारी पुष्टि की गई है, जिनमें पार्षद अनुज सिक्का, उनकी बेटी, प्रताप नगर की रहने वाली सविता महाजन और राजिंदर नगर की रंजना सहित एक अन्य मरीज डेंगू से पीड़ित पाया गया है।

इनमें से रंजना को छोड़कर बाकी सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सेहत विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद मरीजों की बढ़ती संख्या साफ दर्शा रही है कि विभाग के डेंगू विरोधी सभी अभियान नाकामयाब हो रहे हैं। अभी तक विभाग को डेंगू के छठे मरीज की कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है।
-डा. स्वर्णजीत धवन, जिला मलेरिया अधिकारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: