bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहती है रिपब्लिकन पार्टी

मिनेसोटा.अमेरिका के मिनिसोटा में चल रहे रिपब्लिकन पार्टी के अधिवेशन में अमेरिका और भारत के बीच मजबूत रिश्ते बनाए जाने की बात कही गई है। सम्मेलन के पहले दिन रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने पिछले सात वषरे के दौरान अमेरिकी सरकार की सफल नीतियों का खाका पेश किया और कहा कि भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था है तथा उससे और मजबूत संबंध बनाए जाने चाहिए।

पहले दिन के सम्मेलन में ज्यादातर रिपब्लिकन सांसदों ने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का समर्थन किया। गुरुवार को सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर जान मैक्केन के नाम पर मुहर लग जाएगी। हालांकि चक्रवाती तूफान गुस्ताव के कारण पार्टी के सम्मेलन के कार्यक्रम में काफी फेरबदल किया गया है।

सम्मेलन के पहले दिन अवैध प्रवासियों करो में कटौती तथा गर्भपात पर पाबंदी जैसे विषयों पर पार्टी का रुख साफ किया गया।

गौरतलब है कि मैक्केन द्वारा चुनी गई उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सराह पालिन भी विवादों में आ गई हैं। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पालिन की १७ वर्षीय अविवाहित बेटी गर्भवती है जबकि इन मामलों में रिपब्लिकन पार्टी रुढ़िवादी मानी जाती है। ऐसे में पालिन और उनकी पार्टी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है।

भीमनगर से खगड़िया जिले के चौथम से बेलदौर तक कोसी के दोनों किनारों पर तटबंध भी बनाए गए थे। साथ ही भीमनगर और कटैया में पनबिजली उत्पादन केंद्र का भी निर्माण भी हुआ। इसी प्रकार सिंचाई, बिजली और बाढ़ नियंत्रण के काम भी कराए गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: