भोपाल. बुधवार और गणोश चतुर्थी यानि सोने पे सुहागा, शहर के कारोबारी इस दिन होने वाली बिक्री को लेकर काफी उत्साहित हैं। खासतौर से ज्वैलरी, इलेक्ट्रोनिक्स, आटोमोबाइल और कंस्ट्रक्शन मार्केट को गणोश चतुर्थी से काफी उम्मीदें हैं।
बाजार में लोगों द्वारा गणोश चतुर्थी के दिन की जी चुकी एडवांस बुकिंग से भी शहर के कारोबारियों को बुधवार को बिक्री में 40 से 50 फीसदी तक का उछाल आने की उम्मीद है। आटोमोबाइल सेक्टर में जहां शहर में एक दिन में 30 से 35 कारें बिकती हैं वहीं गणोश चतुर्थी पर 100-125 कारें सड़क पर उतरने की आशा है।
ग्राहकों ने इस दिन कार की डिलीवरी के लिए कारें बुक की हैं। आटोमोबाइल मार्केट में पांच से छह करोड़ रुपए गणोश चतुर्थी के दिन बरसेगा। इलेक्ट्रानिक मार्केट में चतुर्थी पर एलसीडी और होम थियेटर की बिक्री में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है। ज्वैलरी मार्केट भी गणोश चतुर्थी को कैश करने को तैयार है।
बाजार में सोने-चांदी के गणोश, पूजा की सामग्री के अलावा लेटेस्ट फैशन की ज्वैलरी मौजूद है। ग्राहकों ने चतुर्थी के दिन ज्वैलरी और पूजा सामग्री की एडवांस बुकिंग भी की है। ज्वैलरी मार्केट में बिक्री में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।