मुंबई. मंगलवार को कारोबार के दौरान रुपया कमजोर होकर डेढ़ साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। दोपहर में डॉलर के मुकाबले रुपया ४४.५६ रुपए के स्तर तक पहुंच गया जो कि 13 मार्च, 07 के बाद इसका न्यूनतम स्तर है। रुपए की कमजोर स्थिति का आईटी और एक्सपोर्टर्स को फायदा होगा।
बीएसई आईटी इंडेक्स को आज 2.85 फीसदी फायदा हुआ। उन्होंने कहा बढ़ते व्यापार घाटे के चलते रुपए के मूल्य में गिरावट दर्ज की गई है। भारत का कच्चे तेल के आयात में बढ़ोतरी होने के बाद देश का व्यापार घाटा 10.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। रुपए में कमजोरी का एक और कारण एफआईआई द्वारा शेयर बाजार से पैसा निकालने को भी माना जा रहा है।
साल की शुरुआत से एफआईआई करीब ७.३ बिलियन डॉलर की बिकवाली कर चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है रिजर्व रुपए की कीमत में आ रही गिरावट को थामने के लिए जल्द ही कुछ कदम उठा सकता है।