bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

क्रूड में अप्रैल के बाद सबसे बड़ी गिरावट

लंदन/सिंगापुर. अंतरराष्ट्रीय मंच पर मांग घटने से कच्चे तेल की कीमतें मध्य अप्रैल के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को एशियाई बाजारों में कच्च तेल 106 डालर के नीचे पहुंच गया, जो पिछले साढ़े चार माह की सबसे बड़ी गिरावट है।

क्यों घटी मांग?
>> गुस्ताव नामक तूफान कमजोर पड़ने से अमेरिका व आसपास तेल की आपूर्ति सुधरने की उम्मीद बनी।
>> निवेशकों का रुझान निवेश के दूसरे विकल्पों की ओर चला गया है, जिससे कच्चे तेल की मांग कमजोर हुई है।

तेल में गिरावट : न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में मंगलवार दोपहर अक्टूबर डिलीवरी वाला लाइट स्वीट क्रूड गिरकर 105.46 डालर पर पहुंच गया।

जबकि अक्टूबर डिलीवरी वाले ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत 104.14 डालर दर्ज की गई। सोमवार को ट्रेडिंग बंद होने के वक्त यह ४.३४ डालर गिरकर १११.१२ डालर प्रति बैरल दर्ज किया गया था।

कमजोर मांग : निवेशकों की राय में वर्ष के बाकी बचे हिस्से में अमेरिका, यूरोप, जापान के साथ ही भारत व चीन जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में तेल की मांग घटेगी। ओपेक परेशान : पेट्रोलियम निर्यातक देशों का समूह (ओपेक) ९ सितंबर को बैठक करने जा रहा है। बैठक में तेल को 100 डालर पर पहुंचने से रोकने के उपायों पर विचार हो सकता है।

घरेलू बाजार में क्यों नहीं घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने का सही समय नहीं मानते, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों को अब भी घाटा हो रहा है।

लंबा इंतजार
1. जब तक भारतीय बास्केट में कच्च तेल 80 डालर से नीचे नहीं पहुंचता भारतीय तेल कंपनियों का नुकसान बंद नहीं होगा।
2. घरेलू तेल कंपनियों के घाटे अब भी काफी ज्यादा।
3. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग घटने बावजूद 80 डालर का स्तर काफी दूर।
4. ओपेक देश कीमतें 100 डालर से नीचे नहीं खिसकने देना चाहते।
तेल कंपनियों का घाटा(2008-09):
बीपीसीएल, एचपीसीएल व इंडियन आयल का हाल
अनुमान -------- राशि (करोड़ रु.)
वर्तमान -------- 1,65,300
पिछले सप्ताह ----- 1,84,801
पिछले माह ------ 2,05,740

कितनें दाम : देश मे ईधन की कीमतें 60 डालर प्रति बैरल के करीब हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह अभी भी 100 डालर के ऊपर चल रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: