bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स की छलांग 15000 के पार

मुंबई. महंगाई घटने की उम्मीद और कच्चे तेल में गिरावट के बाद देश के शेयर बाजारों में गणोश चतुर्थी से एक दिन पहले खरीदी की नई रौनक दिखाई दी। गणोश चतुर्थी की छुट्टी के एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स 551 अंक उछलकर 15,000 के पार निकल गया और 15,050 पर बंद हुआ।

निफ्टी में 155 अंक की बढ़त दर्ज हुई और यह 4,500 के पार निकलकर 4,505 के स्तर पर बंद हुआ।

तेजी की वजह: निवेशकों ने क्रूड की कीमतों में नरमी के कारण महंगाई कम होने का अनुमान लगाया। रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में तुरंत इजाफा करने की आशंकाओं में भी कमी आई। ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील शेयरों समेत चौतरफा खरीदी की।

-सटोरियों की शार्ट कवरिंग निकलने से भी आई।
-दुनिया के कमोडिटी बाजार में गिरावट के कारण लोगों का रुख शेयर बाजार की तरफ बढ़ा।

सतर्कता जरूरी:
1. विश्लेषकों के मुताबिक क्रूड की कीमतों में आने वाली तेजी फिर चिंता का कारण बन सकती है।
2. वियना में चार सितंबर को परमाणु सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) की दो दिवसीय बैठक शुरू होगी। इस पर भी बाजार की निगाह होगी।

क्रूड की नरमी ने महंगाई बढ़ने की आशंकाओं को दरकिनार कर दिया है। शार्ट टर्म में ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील शेयरों को इसका लाभ जरूर मिलेगा।
- संदीप नेमा, फंड मैनेजर, जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड

सेंसेक्स और निफ्टी को क्रमश: 15,300 और 4,600 पर रजिस्टेंस है। इन स्तरों के तोड़ने के बाद तेजी का रुख बन सकता है।
- लॉरेंस बैलेंको, एशियन टेक्नीकल रिसर्च, सीएलएसए

यूको बैंक का एफपीओ दिसंबर में, 600 करोड़ जुटाएगा
सरकारी क्षेत्र का यूको बैंक दिसंबर में फॉलो-ऑन पब्लिक इश्यू के जरिए 600 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रहा है। बैंक के सीएमडी एस.के. गोयल ने मंगलवार को बताया कि बैंक तीसरी तिमाही में एफपीओ लाने पर विचार कर रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: