bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

गाइए गणपति जग वंदन

इंदौर. ganesh शहर में मंगलवार को हर जगह गणोशोत्सव की तैयारियां चल रही थीं। खजराना गणोश मंदिर, बड़ा गणपति, मल्हारगंज के गणपति मंदिर, जूनी इंदौर के गणपति मंदिर सहित शहर के मंदिरों में रंग-रोगन के साथ विद्युत सज्जा की जा रही थी।

खजराना गणोश : खजराना गणोश मंदिर में गणोशोत्सव की शुरुआत बुधवार को सुबह 10 बजे मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ध्वजा पूजन कर करेंगे। भक्त मंडल के संयोजक अरविंद बागड़ी व मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया पं. भालचंद्र भट्ट के सान्निध्य में गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ होंगे। श्री सिद्धि विनायक फाउंडेशन के संयोजक जयेश पाटीदार ने बताया संस्था द्वारा 3 सितंबर को शाम 6 बजे 51 किलो मोदक का भोग लगाया जाएगा। फूल बंगला सजेगा।

बड़ागणपति मंदिर : प्राचीन बड़ा गणपति मंदिर में सुबह से ही हवन-पूजन की शुरुआत होगी जो दोपहर तक चलेगी। पुजारी पं. गणपति दाधीच और धनेश्वर दाधीच के मुताबिक ठीक 12 बजे महाआरती होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा। छोटे गणपति मंदिर में गणोशजी का आकर्षक श्रंगार किया जाएगा और पगड़ी पहनाई जाएगी।

सिद्धि विनायक मंदिर : सीतलामाता बाजार स्थित गणोश मंदिर में सोने के वर्क से गणोशजी का श्रंगार किया जाएगा। मंदिर में पं. प्रभुदयाल शर्मा के सान्निध्य छप्पन भोग सजाए जाएंगे। शाम को महाआरती होगी।

नारियल वाले गणोशजी : जूनी इंदौर स्थित चमत्कारी श्रीफल सिद्धि विनायक गणोशधाम (नारियलवाले गणोशजी) का 24 वां उत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। डॉ. महेंद्र व्यास ने बताया सुबह 10 बजे पंचामृत अभिषेक होगा, दोपहर में महाआरती होगी। सिलावटपुरा के गणोश मंदिर में सुबह अभिषेक होगा, शाम को 11 हजार लड्डुओं का भोग भी लगेगा।

इंदौर में पहली बार अयोध्या का राजा : रिंगरोड चौराहा अन्नपूर्णा रोड पर भारतभक्त संगठन द्वारा महाराष्ट्र की तर्ज पर गणोशोत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या के राजा के रूप में गणोशजी की २१ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संगठन संयोजक शंकर यादव ने बताया प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती होगी।

101 फीट ऊंचे गणोशजी : नंदानगर स्थित गोल स्कूल पर 101 फीट ऊंची गणोशजी की प्रतिमा विराजित की जाएगी। संस्था प्रयास के संरक्षक रमेश मेंदोला के अनुसार रोज शाम 7.30 बजे 108 दीपकों से महाआरती होगी। जयरामपुर कॉलोनी में सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित गणोशोत्सव में विष्णु रूप में शेषनाग पर शयन करते गणोशजी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। प्रकाश लालवानी और अनिल आगा ने बताया मूर्ति के आसपास विष्णु के दशावतार की मूर्तियां रहेंगी। सुबह 11 बजे स्थापना की जाएगी।

पंचामृत पूजा : वैशालीनगर महाराष्ट्र मंडल द्वारा गणोशोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को पंचामृत पूजा होगी इसके बाद अथर्वशीर्ष के मंत्रों से भगवान गणोश का अभिषेक होगा, मोदक का भोग भी लगाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: