bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

कोर्ट परिसर में हमला

जोधपुर. यहां कोर्ट परिसर में छह जनों ने मंगलवार शाम हथियारों से प्रहलाद सिंह हत्याकांड के आरोपी श्रवण चौधरी पर हमला कर दिया।

तलवार के वार से जख्मी श्रवण जान बचाने के लिए कोर्ट के भीतर घुसा और जज की कुर्सी के पीछे छुप गया। कोर्ट में न्यायाधीश की मौजूदगी देख कर हमलावर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने नाकाबंदी की, मगर हमलावर पकड़ में नहीं आए।

यह घटना करीब पांच बजे की है। चार साल पहले सूंथला गांव में प्रहलादसिंह की हत्या का आरोपी श्रवण चौधरी दो माह पहले जमानत पर छूटा था। मंगलवार को उसकी पेशी थी, इसलिए वह अजा-जजा अत्याचार निवारण मामलात की विशेष अदालत में पेश हुआ था। बयान होने के बाद जब श्रवण कोर्ट से बाहर निकला तो अचानक उस पर हमला बोल दिया गया।

इस बीच श्रवण के पिता चोलाराम ने बीच-बचाव किया तो उस पर भी तलवार से हमला किया। पिता वहीं गिर पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: