bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

रिद्धि-सिद्धि का शुभ संयोग

जयपुर. ganesh आज गणोश चतुर्थी और बुधवार का शुभसंयोग है। यानी सुख-शांति और वैभव प्राप्ति का दिन। इसके बाद यह महादिन 2012 में आएगा। 12 दिन गजानन देश के कोने-कोने में विराजित होंगे। उनके आगमन के एक दिन पहले बाजार में भी खुशहाली नजर आई।

मार्केट गणोश चतुर्थी के स्वागत को तैयार

खरीदारों के लिए बुधवार के दिन ही गणोश चतुर्थी होने से खरीदारी का मौका सोने पर सुहागे की तरह रहेगा। बिजनेस सेक्टर के लोग इस दिन सेल को लेकर खासे उत्साहित हैं। एडवांस बुकिंग ने तो इनके उत्साह को और बढ़ा दिया है।

इस बार जयपुर के ऑटामोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में खासा उत्साह रहेगा। जहां आम दिनों में महीने भर में लगभग 500 कारें बिकती है, वहीं इस मौके पर एक ही दिन में इतनी गाड़ियां सड़क पर उतरेंगी।

जयपुर में लगभग 20 से 25 करोड़ रुपए की खरीदारी होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में एलसीडी और लेपटॉप हॉट सेलिंग उत्पाद हैं। अनुमान है कि इस दिन शहर में 15 से 20 करोड़ रुपए की ज्वैलरी बिकेगी।

हॉट च्वॉइस बी-सेगमेंट गाड़ियां : बाजार के बदलते ट्रेंड के अनुसार अब ग्राहक लग्जरी कार के साथ ही अच्छे एवरेज को भी जरूरी मान रहे हेंै। इससे बी- ग्रेड गाडियां उनकी पहली पसंद बनी हुई है।

प्रेम मोटर्स के सेल्स मेनेजर अरूण भास्कर ने बताया कि बी-ग्रेड गाडियों के लिए पिछले कई दिनों से जानकारी ले रहे हैं। गणोश चतुर्थी के लिए एडवांस बुकिंग भी काफी हुई है। पिछले तीन महीनों से मार्केट में हलचल न के बराबर थी। लगता है जैसे ग्राहकों ने इस दिन कार खरीदने के लिए योजना बना रखी थी।

60 फीसदी की पसंद सिल्की सिल्वर
जयपुरवासियों की रंगों को लेकर पंसद बदल गई है। वे इंग्लिश कलर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि अब तक बुक हुई कारों में लगभग 60 परसेंट गाडियां सिल्की सिल्वर कलर की है। हालांकि सफेद और लाल एवरग्रीन चॉइस बनी हुई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में उत्साह, ज्वैलर्स भी खुश
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के ग्राहकों की खरीदारी में भी काफी बदलाव आया है। अब टीवी का ऑप्शन एलसीडी और होम थियेटर बन गए हैं। कम्प्यूटर कीजगह लेपटॉप बाजार में अपनी जगह बनाता जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम नेक्स्ट के आउटलेट जीएम प्रद्युम्न सिंह कहते है कि टीवी की कीमत में एलसीडी का मिलना और फाइनेंस स्कीम इसके आकर्षण को बढ़ा रही हैं।

कीमती उत्पादों पर भी फाइनेंस स्कीम के चलते ग्राहक अब इन्हें खरीदकरने से परहेज नहीं कर रहे है। वे कहते है कि बुधवार के दिन खरीदारी के लिए कस्टमर्स की क्वेरीज अब एलसीडी और लेपटॉप के ईर्द- गिर्द ही घुम रही है। गणोश चतुर्थी पर बाजार में ज्वैलरी के आइटमों की भी मांग रहेगी। एक अनुमान के मुताबिक बाजार में एक ही दिन में 15 से 20 करोड़ की ज्वैलरी बिकने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: