bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

छत्तीसगढ़ चुनाव समिति की बैठक सात को

नई दिल्ली. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ चुनाव समिति की बैठक सात सितंबर को रायपुर में होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रियरंजन दास मुंशी समेत चुनाव समिति के सदस्य हिस्सा लेंगे। चुनाव समिति के सदस्य के नाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा के बाद घोषित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव नारायण सामी ने बताया कि चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के चयन के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एंटनी कमेटी की सिफारिशों के मद्देनजर तय समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों के नाम तय हो जाएंगे।

पार्टी मानकर चल रही है कि वह 20 सितंबर तक राज्य में उम्मीदवारों के चयन का काम पूरा कर लेगी। हालांकि इसके पहले 13 सितंबर को दिल्ली में विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होनी है और इस बैठक में चर्चा के निष्कर्षो के आधार पर चुनावी तैयारियों के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।

राज्य कांग्रेस कमेटी चुनावी मुददों को तय करने के लिए भी लगातार बैठकें कर रही है। माना जा रहा है कि मैनीफेस्टो कमेटी भी दिल्ली बैठक के बाद ही चुनावी घोषणा पत्र के मुददों को अंतिम रुप देगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: