bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

बाजार स्वागत को तैयार

रायपुर. ganesh बुधवार और गणोश चतुर्थी यानि सोने पे सुहागा। राजधानी के कारोबारी इस दिन होने वाली बिक्री को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। खासतौर से ज्वैलरी, इलेक्ट्रोनिक्स और आटोमोबाइल मार्केट को गणोश चतुर्थी से काफी उम्मीदें हैं।

बाजार में लोगों द्वारा गणोश चतुर्थी के दिन की जा चुकी एडवांस बुकिंग से भी शहर के कारोबारियों को बुधवार को बिक्री में 40 से 50 फीसदी तक का उछाल आने की उम्मीद है।

आटोमोबाइल सेक्टर में जहां शहर में एक दिन में लगभग 20 से 25 कारें बिकती हैं वहीं गणोश चतुर्थी पर 60-70 कारें सड़क पर उतरने की उम्मीद है। ग्राहकों ने इस दिन कार की डिलीवरी के लिए कारें बुक की हैं। इलेक्ट्रानिक मार्केट में चतुर्थी पर एलसीडी और होम थियेटर की बिक्री में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।

ज्वैलरी मार्केट भी गणोश चतुर्थी को कैश करने को तैयार है। बाजार में सोने-चांदी के गणोश, पूजा की सामग्री के अलावा लेटेस्ट फैशन की ज्वैलरी मौजूद है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: