News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. पति ने मायके जाने से मना किया तो विवाहिता ने दो साल की बच्ची समेत कुएं में कूद गई। गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक लालपुर निवासी भरोसा सिंह गोंड़ की शादी 17 वर्ष पूर्व प्रमिला बाई (25 वर्ष) से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। प्रमिला ने तीजा में मायके जाने के लिए भरोसा सिंह से इजाजत मांगी। भरोसा सिंह ने उसे मना कर दिया। मायके जाने की बात को लेकर ही मंगलवार को उनके बीच कहा-सुनी हो गई।
शाम करीब 5.30 बजे प्रमिला अपनी दो साल की बेटी रंजना के साथ मकान मालिक राजकुमार के घर पर स्थित कुएं में गई। इसके बाद वह बच्ची समेत कुएं में कूद गई। राजकुमार की पत्नी ने उसे कुएं में छलांग लगाते देख लिया। उसने भरोसा सिंह को घटना की सूचना दी। तत्काल वह कुएं के पास पहुंचा और उसने भी छलांग लगा दी।
इस बीच राजकुमार की पत्नी ने आसपास के लोगों को भी इकट्ठा कर लिया। कुएं में पानी अधिक था। इसके चलते प्रमिला व बच्ची को निकालने में काफी देर हो गई। काफी देर जद्दोजहद के बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना गौरेला थाने में दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है।