bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

एक शाम सिंधिया के नाम

शिवपुरी. कांग्रेस के दिवंगत नेता माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि इस साल भजन संध्या के साथ मनाई जा रही है। स्व. सिंधिया के समर्थक कांग्रेस नेताओं द्वारा 17 सितंबर को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर ‘एक शाम सिंधिया के नाम’ भजन संध्या गांधीपार्क मैदान में आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम की कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। रात आठ बजे से शुरू होने वाली भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल अपनी टीम के साथ शिवपुरी आ रहे हैं। भजन गायक श्री अग्रवाल के पहली बार शिवपुरी आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।

इसकी वजह यह है कि अब तक लोग श्री अग्रवाल के भजनों को संस्कार, आस्था और श्रद्धा जैसे धार्मिक चैनलों पर सुनते रहे हैं, लेकिन 17 सितंबर को उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखने और भजन सुनने का अवसर उपलब्ध हो सकेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: