bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

घट गए 58 हजार मतदाता

शिवपुरी. जिले में मतदाताओं की संख्या 58 हजार तक घट गई है, मतदाताओं की संख्या में यह गिरावट सभी विधानसभा क्षेत्रों में आई है।

इसकी एक वजह यह बताई जा रही है कि पूर्व में कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दो-दो स्थानों पर अंकित थे, लेकिन इस बार फोटो परिचय पत्र बनाने का कार्य होने पर यह विसंगति सामने आई और हजारों मतदाताओं के नाम काट दिए गए।

निर्वाचन कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार वर्ष 2006 की मतदाता सूची में जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र में 98,158 पुरुष, 82,344 महिला मतदाता थे, जबकि पोहरी में पुरुष 72,967, महिला 62,232, शिवपुरी में पुरुष 1,00,954, महिला 86,669, पिछोर में पुरुष 1,03,735, महिला 89,691 और कोलारस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 88,032 और महिला मतदाताओं की संख्या 75,734 थी, लेकिन वर्ष 2008 की हाल ही में तैयार किए गए मतदाता सूचियों के प्रारूप में इन मतदाताओं की संख्या घट गई है।

नए सर्वे के मुताबिक करैरा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 88,596, महिला 72,138, पोहरी विधानसभा में पुरुष 82,013, महिला 69,608, शिवपुरी में पुरुष 85,149, महिला 72,012, पिछोर में पुरुष 91,488, महिला 78,857 और कोलारस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 86,983 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 76,046 आंकी गई है।

इस प्रकार देखा जाए तो वर्ष 2006 में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8,60,876 थी, जो इस बार घटकर 8,02,890 रह गई है। मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक कटौती शिवपुरी विधानसभा में हुई है, पिछली बार यहां मतदाताओं की संख्या 1,87,623 थी, जो इस बार घटकर 1, 57,161 रह गई है। इसी प्रकार पिछोर एवं अन्य विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है।

इसलिए घटे मतदाता
जिले में मतदाताओं की संख्या में हुई कमी की मुख्य वजह जहां एक ही मतदाता का नाम दो स्थानों पर होना थी, वहीं दूसरा कारण यह भी रहा कि जिन मतदाताओं ने परिचय पत्र हेतु फोटो नहीं खिंचवाए, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: