bhaskar Web English
HomeNewsNational National

ब्राउजिंग और आसान बनाता है गूगल का क्रोम

भोपाल.ब्राउजिंग के संसार में गूगल का नया खिलाड़ी क्रोम आ गया है जिसमें बहुत सी खूबियां है।गूगल की टीम का दावा है कि यह इंटरनेट एक्सप्लोरर और मोजेला फायरफॉक्स से बेहतर सुविधा वाला है।

क्रोम को परखने के लिए भास्कर टीम ने इसे डाउनलोड करके इसके फीचर को जानने का प्रयास किया है और इसकी कुछ खास बातें जो हमें विशेष मालूम पड़ी वो हम बता रहे है :

1 इसकी सबसे बड़ी खास बात तो यह है कि इसमें आप को एक ऐसा विंडो मिलता है जो आपकी प्राइवेसी को मजबूत बनाता है। मसलन आप ने क्रोम ब्राउजर को यूज करके कोई वेब पेज देखा तो इसका इतिहास आपके विंडो पर ही रहेगा ना कि कंप्यूटर की हिस्ट्री में दर्ज होगा और यह सब प्राइवेसी मोड के कारण होता है।

2 इसमें आप जो भी टैब यूज करते है वह स्वतंत्र रूप से काम करता है। इसका यह फायदा है कि अगर कोई ऑपरेशन किसी कारण से नष्ट हो भी जाय तो इसका असर अन्य पर नहीं पड़ेगा।

3 आप इसके माध्यम से जो कुछ भी सर्च करेंगे वह , या जो पेज सबसे अधिक देखेते है या फिर जो भी टैब आप ने सबसे बाद में बंद किया है वह आपको क्रोम की स्क्रीन पर स्पष्ठ तौत पर मालमू पड़ता है।

4 क्रोम के इस्तेमाल कर कुछ भी बड़ी आसानी से सर्च कर सकते हो क्योंकि इसमें जो सर्च इंजन है वह इसके होम पेज पर ही मिल जाता है।

5 आपकी पसंद को पढ़ने की क्षमता रखता है क्रोम

क्रोम बता देगा आपने ऑन लाइन के संसार में अपने पीसी के माध्यम से सबसे ज्यादा क्या देखा है। मतलब की वह आपकी पसंद को पढ़ने की क्षमता रखता है साथ ही वह आपको यह भी बताता है कि आपकी जो पसंद है उससे मिलते जुलते ठिकाने ऑन लाइन संसार में और कहां कहा है।

6 औरों से कितना अलग है क्रोम

गूगल का क्रोम वेब ब्राउजर वीडियो प्रोग्राम को बेहतर दिखाने की क्षमता रखता है और उसे दूसरे ब्राउजर की अपेक्षा ज्यादा बेहतर चलाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले मोजेला फायरफॉक्स, इंटरनेट एक्सप्लोरर, निमार्ण टेक्स्ट और ग्राफिक्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

7 बदलते जमाने के हिसाब से मल्टीमीडिया फीचर लिए हुए है क्रोम

पिछले 15 सालों में इंटरनेट की दुनियां में काफी बदलाव आया है आज यूजर केवल टेक्सट नहीं पढ़ता वह लाइव चैट के साथ वीडियो और गेम भी ऑन लाइन संसार में खेल रहा है और इस बात को ध्यान में रखकर क्रोम को बनाया गया है जो सायबर स्पेस में विचरण कर रहे यूजर के लिए लाभ का सौदा है। सबसे बड़ी बात इसे कोई भी ऑन लाइन यूजर कहीं भी अपने पीसी यॉ लैपटॉप पर सीधे डाउनलोड कर सकता है।

माइक्रोसाफ्ट को चुनौती देने का प्रयास है क्रोम

दरअसल क्रोम के माध्यम से गूगल ने माइक्रोसाफ्ट के उस साम्राज्य को तोड़ने का प्रयास करने का प्रयास किया है जहां आज भी इंटरनेट एक्सप्लोरर के बाद मोजेला फायरफॉक्स का कब्जा है। बाजार के गणित के हिसाब से विंडोज के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर सायबरस्पेस के संसार में जाने के लिए 65 से 75 फीसदी लोग इंटरनेटएक्सप्लोरर का प्रयोग करते है और शेष मोजेला फायरफॉक्स का।

संक्षिप्त में ..

यह बेहद उम्दा और धूम मचाने वाला है और हमारे हिसाब से यह यूजर की पसंद बनने की क्षमता रखता है और इंटरनेट एक्सप्लोरर के स्थान पर इसका प्रयोग बढ़ सकता है । गूगल का क्रोम बदलते जमाने के हिसाब से आज के यूजर की कई समस्याओं को दूर करने के साथ सुरक्षा का भी क्षमता रखता है। पर हम फिर भी कहेंगे आप हमारी बातों पर न जाए इसे खुद डाउनलोड करें तथा इसके फीचार को समझे।

क्या क्रोम इंटरनेट एक्सपलोरर का बेहतर विकल्प बन सकेगा ? क्रोम का उपयोग करने बाद आप अपनी प्रतिक्रिया हमें लिख भेजें :





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
mamtesh
Wednesday, 3rd Sep 2008, 15:40
बहुत अच्छा
vinay
Thursday, 4th Sep 2008, 11:37
crome acha hai par problem yeh hai ki yeh XP par kaam nahin karta
vijay
Thursday, 4th Sep 2008, 12:34
good
Shailendra Arora
Thursday, 4th Sep 2008, 15:45
As Described Google chrome has some more advanced featurs and make dowloading faster all these fearure which prompted me download Chrome to have experience browsing with Google Chrome.
Pushkar pandey
Thursday, 4th Sep 2008, 17:04
it is good, userfriendly, better than mozilla firefox but not supporting win-xp.
Naagendra Singh
Thursday, 4th Sep 2008, 20:09
अच्छा सॊफ्ट्वॆय्रर् है
Kamlesh wamankar
Friday, 5th Sep 2008, 2:21
fabulous to work with "Chrome" . I'm relly excited and it is really true according to it's report
Kamlesh Wamankar
Friday, 5th Sep 2008, 2:23
It's good but it is not compatible with XP...