bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पाक प्रधानमंत्री के काफिले पर फायरिंग

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब रावलपिंडी के समीप उनके काफिले पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं। हमले में प्रधानमंत्री के बुलेटप्रूफ वाहन से दो गोलियां टकराईं।

हमला उस वक्त हुआ जब लाहौर के दौरे से लौट रहे गिलानी का काफिला रावलपिंडी के चकाला एअरबेस से निकलकर इस्लामाबाद की ओर जा रहा था। टीवी चैनलों ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हाइवे पर अज्ञात हमलावरों ने गिलानी के काफिले पर गोलियां चलाईं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिलानी और उनके स्टाफ के किसी भी सदस्य को हमले में चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

रिपोर्टो के अनुसार, हमला उस जगह पर हुआ, जहां पिछले साल 27 नवंबर को पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ के काफिले पर गोलियां चलाई गई थीं। वह हमला पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या से कुछ देर पहले हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: