bhaskar Web English
HomeNewsNational National

खिताब से एक कदम दूर पेस-ब्लैक

न्यूयॉर्क. भारत के लिएंडर पेस और जिम्बाव्बे की सारा ब्लैक की जोड़ी यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंच गई है। पेस और ब्लैक की जोड़ी खिताब से महज एक कदम की दूरी पर हैं।

पेस-ब्लैक की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में रूस की नादिया पेत्रोवा और स्वीडन के जोनास ब्योर्कमैन की जोड़ी को सीधे सेटों में ६-४, ६-४ से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीन गलतियां करने के बावजूद पेस और ब्लैक ने पूरे मुकाबले के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा। फाइनल में पेस-ब्लैक की जोड़ी का सामना अमेरिका की लिजेल हूबर और ब्रिटेन के जेमी मरे की जोड़ी से होगा।

पेस-डूलोही की जोड़ी सेमीफाइनल में : भारत के लिएंडर पेस यूएस ओपन में दोहरी सफलता के काफी करीब पहुंच गए हैं। पेस और चेक गणराज्य के लूकास डूलाही के जोड़ी पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सातवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में स्वीडन के रॉबर्ट ¨लड्सटेट और फिनलैंड के जाकरे निमिनेन की जोड़ी को ६-३, ६-७, ६-३ से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेट में हुआ कड़ा संघर्ष : क्वार्टर फाइनल में पेस-डूलोही की जोड़ी ने लिड्सटेट और निमिनेन से पहला सेट महज ३२ मिनट में अपने नाम कर लिया, पर दूसरे सेट में जबर्दस्त मुकाबला हुआ। ४८ मिनट तक खींचे इस सेट में लिंड्सटेट और निमिनेन ने टाइब्रेक में ७-२ से जीत दर्ज कर स्कोर को १-१ से बराबर कर दिया। तीसरे एवं निर्णायक सेट में पेस और डूलोही ने गैर वरीय प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को हावी होने का मौका दिए बगैर अंतिम चार में जगह बना ली।

सेमीफाइनल की चुनौती : पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पेस और डूलोही को अर्जेटीना के मेक्सिमो गोंजालेज और जुआन मोनाको की जोड़ी की चुनौती का सामना करना होगा। गोंजालेज- मोनाको ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस और सर्बिया के डुसान वेमिच को ६-२, ६-७, ६-३ से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: