bhaskar Web English
HomeNewsNational National

नागौरी समेत पांच आरोपियों की रिमांड बढ़ी

अहमदाबाद. अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में सिमी सरगना सफदर नागौरी सहित पांच आरोपियों की रिमांड अवधि को फिर बढ़ा दिया गया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जीएम पटेल ने बुधवार को इन आरोपियों को आठ सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने के निर्देश दिए।

सिटी क्राइम ब्रांच की पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की अपनी अर्जी में कहा था कि धमकी भरे ई-मेल, विस्फोटों के मास्टरमाइंड अबू बशीर से आरोपियों की सांठ-गांठ तथा सिमी के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों से संबंधित गुत्थियों को सुलझाने के लिए आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ाई जानी चाहिए।

कोर्ट ने 25 अगस्त को सफदर नागौरी, उसके भाई कमरुद्दीन नागौरी, आमिल परवेज, आसिफ हुसैन और अब्दुल शिवली की तीन सितंबर तक पुलिस रिमांड मंजूर की थी। बुधवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

गौरतलब है कि अहमदाबाद ब्लास्ट के सिलसिले में गुजरात पुलिस अब तक 10 लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें विस्फोटों का मास्टरमाइंड अबू बशीर भी शामिल है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: