राजकोट. चित्रकार प्राय: ब्रश अथवा चाकू की सहायता से आयल पेंटिंग तैयार करते हैं, लेकिन जिले के वांकानेर के एन. भाटी ने अपने अंगूठे के चार इंच लंबे नाखून से करीब 2000 स्ट्रोक लगाकर गणेशजी की पेंटिंग बनाई है।
पेशे से फोटो पत्रकार और वांकानेर के पार्षद भाटी ने बताया, ‘नाखून की मदद से पेंटिंग में छोटे स्ट्रोक और लाइन बनना बहुत चुनौती का काम होता है।’ भाटी गुजरात के ग्रामीण परिवेश पर ऐसी ही करीब 60 पेंटिंग बना चुके हैं।
नेक मकसद : गुजरात और महाराष्ट्र में विभिन्न फोटो प्रदर्शनियों में भाग ले चुके भाटी अब राजकोट में नाखून पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाना चाहते हैं। पेंटिंग की बिक्री से प्राप्त आय को वे शहर में पानी की समस्या को दूर करने में लगाने का इरादा रखते हैं।