bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

वीरू के सामने गेंदबाजी आसान नहीं : मेंडिस

नई दिल्ली. mandis श्रीलंका के रहस्यमयी गेंदबाज अजंता मेंडिस का कहना है कि भारत के विरुद्ध घरेलू सीरीज में मुझे सिर्फ वीरेंद्र सहवाग के सामने गेंदबाजी करने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।

मेंडिस ने कहा कि मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि सहवाग ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्हें गेंद डालना आसान नहीं है। श्रीलंका ने अपनी धरती पर टेस्ट सीरीज जीती, लेकिन वनडे में टीम इंडिया ने उसे 3-2 से शिकस्त दी थी।

अपनी टेस्ट फॉर्म को वनडे में न दोहरा पाने के सवाल पर मेंडिस ने कहा कि वनडे में आपको दस ओवर ही डालने होते हैं और सीमित ओवर में ज्यादा विकेट लेना काफी मुश्किल होता है। मेंडिस ने माना कि जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा।

भारत सहित अन्य देशों की टीमें भी मेरी गेंदबाजी को आसानी से भांप लेंगी, लेकिन मैं स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहूंगा। मैं जानता हूं अगर मैं अच्छी गेंदबाजी करूंगा, तो निश्चित तौर पर मुझे विकेट मिलेगी। वक्त के साथ ही मुझे अपनी गेंदबाजी स्टाइल में बदलाव भी लाना होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: