bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सिंगुर का निदान एक दो दिन में

कोलकाता. tata तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के गवर्नर की पहल से 48 घंटे के भीतर सिंगुर मामले का हल सामने आ सकता है। गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी सिंगुर मामले पर तृणमूल कांग्रेस व राज्य सरकार के बीच बैठक की अध्यक्षता करने को राजी हो गए हैं।

बैठक 5 सितंबर को राजभवन में होनी है। राजभवन ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि गवर्नर बैठक में मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा रहे हैं, वे अध्यक्षता के लिए राजी हुए हैं। बैठक के दौरान बांबे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस चित्ततोष मुखर्जी गवर्नर को कानूनी सलाह प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल अध्यक्ष ने गवर्नर से मध्यस्थता करने का निवेदन किया था। ममता बनर्जी ने सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं पर पार्टी के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गवर्नर की बैठक से पहले इस तरह का आचरण गलत है। प्रशासन से निवेदन है कि शांति व्यवस्था कायम रखे।

कारोबारियों ने चलाए थे पत्थर : दिन में ममता बनर्जी के बंगाल छोड़ने की मांग कर रहे नैनो के लिए माल सप्लाई करने वाले कारोबारियों ने तृणमूल समर्थकों पर पत्थर फेंके थे।

भिंडत के बाद लाठीचार्ज
सिंगुर में बुधवार के दिन छिटपुट हिंसा की घटनाएं सामने र्आई। तृणमूल कार्यकर्ताओं के संग उलझे हिंसा पर उतारू संविदा मजदूरों को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पांच सौ एकड़ का प्रस्ताव : सूत्रों का कहना है कि ममता ने टाटा मोटर्स को किसानों की उपजाऊ 400 एकड़ जमीन छोड़ने के एवज में संयंत्र के सामने ही ५क्क् एकड़ जमीन लेने का प्रस्ताव दिया है।

जानकारों का कहना है कि
-सिंगुर में धरना प्रदर्शनों से नैनो की लांचिंग पर फर्क नहीं पड़ेगा।
-उत्पादन लक्ष्य व लागत प्रभावित हो सकते हैं।

कारोबारी टाटा के साथ : नैनो परियोजना में माल की आपूर्ति करने वाले उद्यमियों ने टाटा के साथ ही सिंगुर छोड़ने की बात कही है। राणो ग्रुप के चेयरमैन एल गणोश, सोना कोयो के उपाध्यक्ष संजय कपूर व तमाम कारोबारियों ने कहा है कि वे भी वहीं जाएंगे जहां टाटा नैनो का उत्पादन करेंगे।

श्रमिक ने की आत्महत्या
नैनो का काम ठप पड़ जाने से टाटा मोटर्स की सहयोगी इकाई में काम करने वाले 65 वर्षीय सुशेन सांत्रा नामक श्रमिक ने नैनो संयंत्र के सामने ही आत्महत्या कर ली।

ब्रांड इंडिया पर तमाचा : पश्चिमी मीडिया- न्यूयार्क टाइम्स ने निंदा करते हुए कहा की इससे भारत का सबसे सस्ती कार निकालने का प्रयास गड्ढे में जा गिरा है। एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि इससे ब्रांड इंडिया को तमाचा लगा है।

राज्यों ने बिछाया लाल कालीन : टाटा द्वारा मंगलवार को सिंगुर में काम बंद कर देने के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री कमल नाथ ने उन्हें मप्र में उत्पादन शुरू करने का निमंत्रण दिया है। गुजरात, हरियाणा और उत्तराखंड ने भी टाटा को तमाम रियायतें देने की पेशकश की है।

टाटा व बंगाल सरकार जिम्मेदार
कांग्रेस ने सिंगुर समस्या के लिए टाटा व राज्य सरकार को ही दोषी ठहराया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि मामले को गंभीरता से हल करने के प्रयास नहीं किए गए हैं। स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर का मामला हल करने की जिम्मेदारी टाटा पर भी बनती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: