bhaskar Web English
HomeNewsNational National

इस साल 40% एरियर पर ही आयकर

नई दिल्ली. केंद्र ने बुधवार को स्पष्ट कहा है कि छठे वेतन आयोग के तहत इस वित्त वर्ष में मिलने वाले 40 फीसदी एरियर पर ही आयकर काटा जाएगा। एक वर्ग पूरे एरियर पर आयकर काटे जाने की बात कर रहा था।

इसलिए एरियर पर आयकर को लेकर कर्मचारियों में संशय की स्थिति बन गई थी। सरकार द्वारा पिछले माह जारी अधिसूचना के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में केंद्रीय कर्मचारियों को बकाया वेतन का 40 फीसदी भुगतान किया जाना है। बाकी राशि अगले वित्त वर्ष दी जाएगी।

कितना है बकाया?- जनवरी 2006 के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों को २९,३७३ करोड़ रुपए की राशि बकाया है। इस वित्त वर्ष करीब पचास लाख कर्मचारियों को इसका 40 फीसदी ही भुगतान किया जाना है। वेतनमान संशोधित होने के कारण सरकार को करीब 4,500-5,500 करोड़ रुपए कर के तौर पर प्राप्त होने का अनुमान है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: