bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

गणेश चतुर्थीः समृद्धि आई

भोपाल. ज्वेलरी, ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में एक दिन यानी बुधवार को 20 से 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। माय कार मारुति डीलर सौरभ गर्ग के मुताबिक आज के दिन कई ग्राहकों ने कारें बुक कर रखी थी।

बुधवार को शहर में करीब 135 कारें डिलीवर हुई है। दोपहिया वाहन सेक्टर में करीब 300 से ज्यादा हीरो होंडा, बजाज, टीवीएस, कायनेटिक सहित अन्य वाहन बिके, जो बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में करीब तीन से चार करोड़ का कारोबार रहा जिसमें फ्रिज, टीवी, एलसीडी, लैपटॉप, डिजिटल कैमरे के अलावा अन्य होम अप्लायंसेस शामिल थे। ज्वैलर मदन सोनी ने बताया रोजाना के मुकाबले आज 15-20 फीसदी कारोबार ज्यादा हुआ। अकेले एक दिन में पांच से छह करोड़ का अनुमानित कारोबार हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: