bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

समृद्धि लेकर आए मंगलमूर्ति

इंदौर. ganesh ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी मार्केट में जोरदार खरीदी का माहौल रहा। लोग भगवान गणोशजी की स्थापना के बाद शुभ मुहूर्त की खरीदी के लिए निकले और शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। ज्वेलरी, ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में एक दिन यानी बुधवार को 45 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ।

मारुति के रीजनल मैनेजर राहुल श्रीवास्तव ने बताया इंदौर में बुधवार को 150 से ज्यादा मारुति की कारें बिकी हैं जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 450 को पार कर गया है। सांघी ब्रदर्स के जनरल मैनेजर मसूद अहमद ने बताया टाटा की 25 से ज्यादा कारों की डिलीवरी दी गई।

राजपाल टोयोटा की सुश्री रचना ने बताया यहां सुबह से ही अच्छा माहौल बना है और ग्राहक शोरूम पर ही पूजा कर गाड़ियां ले गए। कंपनी ने बुधवार को टोयोटा की 13 गाड़ियां बेची। हर्ष हुंडई के राजेश तिवारी ने बताया हुंडई की 50 कारों की डिलीवरी हुई। सुपर कार्स के आरएम झा ने बताया एक दिन में 35 कारें बेची गई, जो रोजना से ज्यादा हैं।

शुभ मुहूर्त के मामले में दोपहिया वाहन सेक्टर में भी अच्छी हलचल रही। इंदौर में करीब 700 से ज्यादा हीरो होंडा, बजाज, होंडा एक्टिवा सहित अन्य वाहन बिके। राजपाल होंडा के जतिन राजपाल ने बताया स्टॉक कम होने के बावजूद आज होंडा की करीब 50 से ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं, जो बाजार के लिए अच्छा संकेत है। सोजतिया बजाज के जनरल मैनेजर राजेंद्र रघुवंशी ने बताया ग्राहकों ने इंदौर में करीब 150 वाहनों की खरीदी हुई है।

गणोश चतुर्थी के माहौल से इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर भी अछूता नहीं रहा और लोग स्थापना के बाद घर से निकले और उन्होंने अच्छी खरीदी की। लोटस के राजेंद्र राजे ने बताया इंदौर में आज करीब 8-10 करोड़ का कारोबार रहा जिसमें फ्रिज, टीवी, एलसीडी, लैपटॉप, डिजिटल कैमरे के अलावा अन्य होम अप्लायंसेस शामिल थे।

डिवाइन ज्वेलर्स के दिलीप सोनी ने बताया रोजाना के मुकाबले आज 30-40 फीसदी कारोबार ज्यादा हुआ। अकेले एक दिन में 17-18 करोड़ का कारोबार हुआ। पंजाबी सराफ के सुमित आनंद ने बताया शुभ मुहूर्त पर विश्वास रखने वाले लोगों ने अच्छी खरीदी की है। लोगों ने बुधवार को चतुर्थी होने से दो दिन पहले से अपनी खरीदी रोक रखी थी। यही कारण है कि बाजार में अच्छा त्योहारी माहौल दिखाई दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: