bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

भाजपा राज में महिलाओं पर अत्याचार: गहलोत

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राज में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग की सैकड़ों छात्राओं पर 24 घंटे में दो बार किए गए बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे राज्य की महिलाओं का अपमान बताया है।

बुधवार को यहां जारी बयान में गहलोत ने कहा है कि अपने कोर्स को बीएसटीसी के समकक्ष मान्यता दिलाने की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्राओं से ज्ञापन लेने शिक्षामंत्री और शिक्षा विभाग का कोई अफसर नहीं पहुंचा।

उलटे पुलिस ने दो दिन में दो बार छात्राओं को बर्बरता से लाठियों से पीटा। लाठीचार्ज वहां हुआ जहां मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री सहित सारी सरकार मौजूद थी। मंगलवार को लाठीचार्ज के बाद मुख्यमंत्री ने जयपुर में होते हुए भी भूखी-प्यासी युवतियों से मिलने जाना उचित नहीं समझा, बल्कि एक कार्यक्रम में जाकर डांस करती रहीं।

गहलोत ने महिला अत्याचारों के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि महिला कल्याण की बातें करने वाली भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वसुंधरा राजे के पौने पांच साल के राज में राज्य की 5145 महिलाएं ज्यादती की शिकार हरुई। हजारों महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीने गए। इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री का ‘मैं खुश हूं’ अभियान महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है। अगले चुनाव में महिलाएं अपने अपमान का बदला लेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: