bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

मंदिरों में गणेश पूजा, बाजार में दिवाली

जयपुर. mandir गणेश चतुर्थी पर बुधवार को पहली बार बाजार में दीपावली सी रौनक रही। लोगों ने मंदिरों में दर्शन करने के बाद जमकर खरीदारी की।

एक ही दिन में वाहनों की करीब 20 करोड़ रुपए, ज्वैलरी की लगभग 5 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की करीब 2 करोड़ रु. की बिक्री हुई। व्यापारियों का कहना था कि आमतौर पर एक माह में होने वाली बिक्री से ज्यादा बिक्री गणोश चतुर्थी के मौके पर हुई।

सबसे ज्यादा बिक्री वाहनों की: एमआई रोड, अजमेर रोड व टोंक रोड सहित शहर के अनेक स्थानों पर ऑटोमोबाइल्स के शो-रूम पर वाहन खरीदने वालों की लंबी कतारें लगी थीं। मोरानी मोटर्स के सेल्स मैनेजर संदीप अरोड़ा ने बताया कि आमतौर पर बुधवार के दिन ही लोग वाहनों की खरीद करते हैं, लेकिन गणोश चतुर्थी भी होने से ऑटोमोबाइल्स बाजार में बूम था। शहर में करीब 1 हजार से अधिक दुपहिया वाहन और 500 से ज्यादा कारों की खरीद हुईं। कुल मिलाकर करीब 20 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।

इलेक्ट्रानिक्स आइटमों में बूम: शहर में इलेक्ट्रोनिक्स के करीब 200 प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। राजस्थान इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.के. कालानी ने बताया कि बीते दिनों से शांत बाजार में बुधवार को रौनक छा गई। करीब दो करोड़ रुपए की लोगों ने खरीदारी की।

ज्वैलरी भी खूब बिकी: राजस्थान सराफा संघ के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि एक ही दिन में जयपुर के बाजारों से करीब 5 करोड़ रुपए का सोना-चांदी खरीदा गया। इसमें ज्वैलरी के साथ शुद्ध सोना भी खरीदा। ज्वैलर राजीव टाटीवाला और हेमेंद्र गर्ग ने बताया कि एक ही दिन में इतनी खरीद होना आश्चर्यजनक है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: