bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा शिवपुरी में

शिवपुरी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा शिवपुरी में 17 सितंबर को आएगी। इस मौके पर रात्रि 10 बजे एक आमसभा आयोजित की जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा खतौरा के पीरोंठ से होकर शिवपुरी शहर में प्रवेश करेगी। इस यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एक बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया।

बैठक को पार्टी के प्रदेश मंत्री अरविन्द भदौरिया तथा संभाग प्रभारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को यात्रा के संबंध में में व्यवस्थाओं की जबावदेही सौंपी।

यह यात्रा 17 सितंबर की शाम 7:15 बजे पीरोंठ आएगी, जहां स्वागत के बाद खतौरा कस्बे में शाम 7:30 बजे आमसभा होगी। इसके बाद ग्राम पचावली में रात्रि 8 बजे स्वागत, देहरदा में 8:30 बजे और कोलारस में रात 9 बजे आमसभा आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार सेसई में स्वागत होगा और रात्रि 10 बजे शिवपुरी में आमसभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जिले के अन्य मण्डलों से उप यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनका जन आशीर्वाद यात्रा में संगम होगा। इसके तहत पिछोर, खनियांधाना एवं रन्नौद से निकाली जाने वाली उपयात्रा खतौरा में आकर मिलेगी।

इस बैठक में विधायक ओमप्रकाश खटीक, म प्र बीज निगम के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधायक भैयासाहब लोधी, गणोश गौतम, जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरु, जगराम सिंह यादव, बी के गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, नवप्रभा पड़रया, शब्बीर खान, सिद्धि प्रधान, गगन खटीक, बाबूसिंह चौहान, अनुराग अष्ठाना, तुलाराम यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
जन आशीर्वाद यात्रा में मीडिया का कार्य संजीव प्रभात मिश्रा देखेंगे। अतिथि आवास एवं भोजन व्यवस्था मुकेश गोयल, अतुल अग्रवाल एवं विमल जैन मामा की टीम देखेगी, प्रचार-प्रसार का कार्य प्रहलाद भारती एवं ओमप्रकाशजैन को दिया गया है। नगर साज-सज्जा गणोश गौतम, राजेन्द्र निगम, मंजुला जैन, सिद्धि प्रधान और अशोक खण्डेलवाल करेंगे। वाहन व्यवस्था दामोदर गोयल, मंच व्यवस्था अजय जुनेजा और अनुराग अष्ठाना, वाहन पार्किग हरिओम नरवरिया एवंअजय भार्गव, रात्रि भोजन व्यवस्था राकेश जैन एवं भरत अग्रवाल देखेंगे।

इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पांचों विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। शिवपुरी में रणवीर सिंह रावत, पोहरी में गगन खटीक, करैरा में हरिहर शर्मा, कोलारस में बी.के. गुप्ता और पिछोर का प्रभारी धैर्यवर्धन शर्मा को बनाया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: