bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

आडवाणी को पीएम बनने से जनता रोकेः उमा

ग्वालियर.uma भारतीय जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि देश की जनता को चाहिए कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनने से रोके।

सुश्री भारती ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि श्री आडवाणी ने पाक जाकर जहां मोहम्मद अली जिन्ना को सेल्यूट किया, वहीं उनके द्वारा भारत के विभाजन के कसीदे पढ़े गए, जिसके चलते उन्हें भाजपा का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। श्री आडवाणी ने देश की जनता से अपने इस कृत्य को लेकर अभी तक माफी नहीं मांगी है।

सुश्री भारती का मानना है कि जो व्यक्ति जिन्ना के कसीदे पढ़ सकता है, वह अमेरिका के दबाव में लाइन ऑफ कन्ट्रोल (एलओसी) को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा मान लेगा, इसमें सन्देह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एलओसी को अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं मानने को लेकर संसद में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा तक ने प्रस्ताव पढ़ा था, जिसका सभी दलों ने समर्थन किया था। भारत विभाजन के विरुद्ध भी भारत अधिकृत कश्मीर पर भी पाक अपना दावा करना नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जब तक श्री आडवाणी माफी नहीं मांगें तब तक उनके नाम पर जनता को वोट नहीं देना चाहिए। भाजपा में उनके जाने के बारे में पूछे जाने पर सुश्री भारती ने कहा कि वह भाजपा में नहीं जाएंगी, उनकी पार्टी मप्र की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

यह पूछे जाने पर कि भाजपा विधायक टिकट न मिलने पर उनके पास टिकट मांगने आएंगे तो क्या उनको टिकट मिल जाएगा, इस पर उनका कहना था कि कार्यकर्ताओं की अनुशंसा पर ही टिकट दिए जाएंगे, चाहे वह भाजपा नेता हो या भाजशपा का। विधानसभा चुनाव में अन्य दलों से चुनावी तालमेल किए जाने के सवाल पर उनका कहना था कि कांग्रेस-भाजपा को छोड़कर अन्य दल जिससे उनकी विचारधारा मिलती होगी, उससे तालमेल किया जा सकता है।

उप्र की मुख्यमंत्री मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उनका कहना था कि कोई भी व्यक्ति स्वप्न देख सकता है। पहले मायावती मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का परिणाम तो देख लें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: