bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

..जब सक्ती से लौटी राहत की रेल

बिलासपुर. बुधवार की सुबह बिहार के लिए एक रिलीफ वैन यहां से खाली ही रवाना कर दी गई। बाद में जब अधिकारियों को इसकी खबर मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इस ट्रेन को सक्ती से लौटाकर बिलासपुर लाया गया।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह की है। बिलासपुर स्टेशन से एक रिलीफ वैन बिहार के लिए रवाना की जानी थी। इसमें कपड़े, खाद्य सामग्री, दवाइयां आदि भेजी जानी थी।

यह ट्रेन सुबह बिलासपुर स्टेशन से छूटी, इसमें कुछ यात्रियों ने चढ़ने का प्रयास किया, जिन्हें यह कहकर इस ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया गया कि यह रिलीफ वैन विशेष तौर पर बिहार के लिए भेजी जा रही है। बहरहाल यह ट्रेन यहां से रवाना हो गई, लेकिन बाद में जब रेलवे अधिकारियों को इस बात का पता चला कि यह ट्रेन बगैर रिलीफ का सामान लिए खाली चली गई है, तो हड़कंप मच गया।

इससे अधिकारियों ने आनन-फानन में ट्रेन को लौटाने का निर्देश दिया। इस समय तक गाड़ी सक्ती रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। निर्देश मिलने के बाद सक्ती से पॉवर रिवर्सल कर तत्काल इस गाड़ी को लौटाया गया।

इस संबंध में सीनियर डीओएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं सीनियर पीआरओ संतोष कुमार ने इस बारे में कहा कि यह रिलीफ वैन नहीं थी, बल्कि लीज पर ली गई पार्सल वैन थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: