News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर.
गणेशोत्सव की धूमधाम और चमक-दमक बढ़ने लगी है। शहर में 500 से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक समितियों द्वारा गणोशजी की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। तीज-त्योहारों के समान गणोशोत्सव का ट्रेंड भी महानगरीय होने लगा है।
आकर्षक प्रतिमाओं के साथ आर्डर पर बड़े आकार की प्रतिमाएं भी बनवाई गई हैं। शहर में इस बार महामाया चौक पर 20 फीट के गणेशजी की स्थापना की गई है। इसके अलावा सत्यम चौक पर 15 फीट के गजानन विराजे हैं।
इमलीपारा के मूर्तिकार अजय ठाकरे ने बताया कि इस बार उन्होंने 80 मूर्तियां बनाई हैं। इसमें 20 बड़ी मूर्तियां हैं, जो 10 से 20 फीट की हैं। प्रतिमाओं की कीमत 2 हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए तक है।
मूर्तियों को सजाने के लिए कोलकाता से चुनरी, रेशमी धोती, पैंट व सजावट के सामान लाए गए हैं। आर्डर के अनुसार गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। इस साल भी राजस्थान के कलाकार मूर्ति बनाने पहुंचे हैं। राजकिशोरनगर, तेलीपारा व लिंक रोड में कलाकारों ने अपना तंबू लगाया है।
यहां प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां बनाई गई हैं। राजस्थान से आए लक्ष्मण ने बताया कि प्लास्टर ऑफ से पेरिस से बनी मूर्तियों में ज्यादा फिनिशिंग होती है, इसलिए लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनीं प्रतिमाएं ज्यादा पसंद करते हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां 1500 रुपए से 5000 हजार तक बिकीं।
देर रात तक विराजे विघ्नहर्ता
बुधवार को देर रात तक गजानन महाराज विराजे। प्रतिमा की स्थापना के लिए दोपहर 12.23 बजे शुभ मुहूर्त था, लेकिन दोपहर तक पंडाल में ही साज-सज्जा चल रही थी। गणोशोत्सव समितियों के युवक मेटाडोर, आटो और ट्रैक्टर लेकर प्रतिमाएं लेने गए थे। इसके बाद शाम से देर रात तक प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
सजावट के लिए सजी दुकानें
गणेश पंडाल की सजावट के लिए भी जगह-जगह दुकानें खुली थीं। बस स्टैंड के पास ठेले में सजावट का सामान बेच रहे दुर्गेश कुमार धार्मिक ने बताया कि 5 रुपए से लेकर 50 रुपए तक लड़ी, माला व बॉल आदि बिक रहे हैं। इसके अलावा कई प्रकार के चमकीले व रंग-बिरंगे तोरण भी बाजार में बिकने आए हैं।
भव्य शोभायात्रा से हुई शुरुआत
तिलकनगर स्थित श्रीराम मंदिर में गणोशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गणोश उत्सव के जनक लोकमान्य तिलक की भी झांकी निकाली गई थी। इसमें बड़ी संख्या में तिलकनगर की महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। शाम 6 बजे वैदिक विधि विधान से श्री गणोश की स्थापना की गई। गुरुवार को यहां सुगम संगीत का आयोजन किया गया है। गणोशोत्सव के दौरान मंदिर में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेंट्रल जेल में विराजे गणोश
हर वर्ष की तरह इस साल भी सेंट्रल जेल में दो गणोश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। पुरुष बैरक के सभाभवन व महिला बैरक में विधि विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके मिश्रा, जेलर एसपी सिंह के अलावा अधिकारी-कर्मचारी व बंदी-बंदिनियां उपस्थित थे।
बोलो गणपति बप्पा मोरया 94.3 माय एफएम के साथ
देशभर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जाने वाली गणोश चतुर्थी कल आप भी मनाइए माय एफएम के साथ। ‘गणपति बप्पा मोरया’ को लुभाने के लिए माय एफएम ने अपने लिसनर्स के वास्ते क्विज से लेकर ‘मिठाई की दुकान’ तक तरह-तरह के कांटेस्ट आयोजित किए हैं। इनमें लिसनर्स पार्टिसिपेट कर इनाम पा सकेंगे यानी आम के आम और गुठलियों के दाम। इनके अलावा गणपति के भजन तो लिसनर्स जी भरकर सुन ही सकेंगे। तो फिर देर किस बात की, सुनो माय एफएम और जियो दिल से।