bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

कस्टम अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)ने बुधवार को कांडला स्थित स्पेशल इकोनॉमिक जोन में कार्यरत कस्टम अधिकारी जोधपुर निवासी मुकेश जंसारी, अलवर के घनश्याम मीणा व राजेश रंजन (पटना) को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

तीनों अधिकारी केमिकल से भरे कंटेनर को बिना जांच किए भेजने के एवज में ये रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई टीम ने जंसारी के बासनी स्थित मधुबन हाउसिंग बोर्ड के मकान पर छापा मारा। उनके कांडला स्थित मकान से करीब दस लाख रुपए नकद जब्तकिए गए हैं।

गांधीनगर सीबीआई एसपी अरुण कुमार सोमानी को कांडला स्थित केमिकल फैक्ट्री के मालिक ने शिकायत की कि उनकी कंपनी से केमिकल निर्यात होता है। वहां स्थित स्पेशल इकोनॉमिक जोन से कंटेनर से उनका माल जाता है।

रिश्वत नहीं देने पर वहां कार्यरत कस्टम अधिकारी बेवजह कमियां दर्शाकर कंटेनर रोक देते हैं। वहां तैनात कस्टम के प्रिवेन्टिव ऑफिसर मुकेश जंसारी, घनश्याम मीणा व राजेश रंजन ने कंटेनर में बिना कमी निकाल भेजने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की मांग की। आखिर में एक लाख रुपए रिश्वत देना तय हुआ। फैक्ट्री मालिक ने इसकी शिकायत सीबीआई में की।

सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर शिकायतकर्ता बुधवार दोपहर इन तीनों अधिकारियों को रिश्वत देने पहुंचा। उनके रिश्वत लेते ही सीबीआई टीम ने पकड़ लिया। इन तीनों से राशि बरामद कर सीबीआई ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कांडला व जोधपुर, अलवर व पटना स्थित उनके ठिकानों पर दोपहर बाद एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की गई। जंसारी के बासनी स्थित मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान सीबीआई टीम ने दबिश दी। देर रात तक तलाशी चल जारी थी।

प्रतिनियुक्ति पर कांडला भेजा : जोधपुर में क्लर्क पद से कस्टम विभाग में नियुक्ति पाने वाले मुकेश जंसारी को छह साल पहले निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली थी। उन्हें दो साल पूर्व ही प्रतिनियुक्ति पर कांडला भेजा गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: